फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: A girl's dead body found on railway track, identified.

Mohanlalganj: अज्ञात युवती के शव की हुई शिनाख्त, पिता ने रिश्तेदार पर हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप

Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

मोहनलालगंज के फुलवरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की पहचान कर ली गई है। मामले में पिता ने रिश्तेदार पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mohanlalganj: A girl's dead body found on railway track, identified.
mohanlalganj - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज के फुलवरिया गांव के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिला शव बिजनौर के सौसीरनखेड़ा की सोनी का था। सोशल मीडिया पर वायरल शव देख पिता ने शिनाख्त की है। युवती के पिता ने अपने रिश्तेदार पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेकने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार की दोपहर मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने फुलवरिया के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए युवती के शव को सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसके बाद बृहस्पतिवार को सौसीरन खेड़ा गांव के भोला ने शव को अपनी बेटी के रूप मे पहचान कर मोहनलालगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन


युवती के पिता भोला के मुताबिक उनकी पुत्री को मंगलवार को मोहनलालगंज के रहने वाले रिश्तेदार का बेटा अपने घर ले जाने की बात कहकर ले गया था लेकिन पुत्री रिश्तेदार के यहां नहीं पहुंची थी। फोनकर जब रिश्तेदार के बेटे से जानकारी की गई तो उसने बेटी को रास्ते से ही वापस सौसीरन खेड़ा गांव जाने की बात कही। चिन्ता होने पर पिता ने बिजनौर थाने पर बेटी के लापता होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि निगोहां के रहने वाले एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसे सूचना दी। बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज पहुंचे पिता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की तो लोगों ने बताया बुधवार को युवती से एक युवक का फुलवरिया मोड़ पर विवाद होने के बाद युवक ने युवती की पिटाई की थी जबकि फुलवरिया चौराहे से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला।

युवती के पिता ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए रिश्तेदार के विरूद्व पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। रिश्तेदार का बेटा युवती के पिता पर युवती को पीटने का आरोप लगा रहा है जबकि युवती का पिता युवक पर आरोप लगा रहा है, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

चेत जाती बिजनौर पुलिस तो बच सकती थी युवती की जान
बिजनौर पुलिस ने बीती घटना से भी सबक नहीं लिया। पूर्व में जिस युवक की गुमशुदगी दर्ज करने के बात पुलिस सुस्त बैठ गई थी और दो दिन बाद लापता युवक की हत्या कर फेंका गया शव मोहनलालगंज की एक प्लाटिंग में पड़ा मिला था। इस घटना में भी मृतका सोनी के पिता ने बुधवार की सुबह बिजनौर पुलिस को तहरीर देकर आये और बेटी को तलाशने की गुहार लगायी लेकिन पुलिस ने पिता से बेटी को ढूढने की बात कह थाने से चलता कर दिया।


पड़ोस के थाने मोहनलालगंज में लापता युवती का शव मिलने के बाद भी जानकारी करना बिजनौर पुलिस ने उचित नहीं समझा। युवती को तलाशने में जुटे परिजनों ने सोशल मीडिया पर मृतक युवती का वायरल फोटो देखा तो मोहनलालगंज पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटी के रूप में की। आरोप है कि बुधवार की सुबह बिजनौर पुलिस सक्रिय हो जाती और आरोपी युवक की तलाश करती तो शायद बेटी की जान बच जाती। बिजनौर पुलिस के लापरवाह रवैये से मृत युवती के परिजनों मे आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed