{"_id":"469d179be2b487aa58b03ed8cc97bf4d","slug":"modi-visit-to-mathura-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से शुरू होगा यूपी को मोदीमय करने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से शुरू होगा यूपी को मोदीमय करने का अभियान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सितंबर में मथुरा में होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री व केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह फैसला बुधवार को यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के बाद मोदी वहीं लगभग 15 हजार कार्यकताओं के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिसमें मण्डल (ब्लाक) अध्यक्ष और मण्डल महामंत्री के ऊपर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश आएंगे। संभवत: वह पहली बार प्रदेश में पार्टी के किसी अधिकृत फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजनाथ सिंह भी पहली बार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी के रणनीतिकारों ने मोदी के मथुरा दौरे के बहाने उनकी यूपी में सक्रियता का संदेश देने की रणनीति बनाई है।
जैसी पहले से ही चर्चा है कि मोदी को यूपी से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस नाते उनका मथुरा दौरा काफी अहम हो गया है। दरअसल, भाजपा जिन मुद्दों पर हिंदुत्व के मुद्दे को धार देती है। उसमें अयोध्या व काशी के साथ-साथ मथुरा भी है।
जनसंघ के संस्थापकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली यहीं है। भाजपा के रणनीतिकारों ने मोदी के रूप में पार्टी की विचारधारा की जड़ों की ओर लौटने का संदेश देने के लिए शायद मथुरा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का और उसमें मोदी को बुलाने का फैसला किया है।
सांगठनिक तंत्र की मजबूती का मंत्र
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में यह बात शिद्दत से महसूस की गई कि मोदी के नाम की हवा चल रही है।
इसका पूरा लाभ तभी मिल पाएगा, जब पार्टी का बूथस्तर तक संगठन मजबूत हो। इसलिए चुनावी लिहाज से बूथ तक पार्टी कार्यकर्ताओं के तंत्र को मजबूती से खड़ा किया जाए।
बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के सह प्रदेश प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा वातावरण भाजपा के पक्ष में है।