फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi takes atal avtaar in kanpur rally

फिजाओं में चमके मोदी, पर मोदी में झलके अटल

Sun, 20 Oct 2013 08:11 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
modi takes atal avtaar in kanpur rally

भले ही कानपुर में भाजपा के बैनर-पोस्टरों और होर्डिंगों पर भाजपाइयों ने अटल को बेदखल कर मोदी को जगह दे दी हो।

विज्ञापन


भले ही कई स्थानों पर मोदी की बड़ी फोटो छापकर अटल के चित्र को छोटा कर दिया गया हो।

भले ही मंच से लेकर बड़े मैदान के कोने-कोने तक बैठे लोगों की जुबान से लेकर दिमाग तक मोदी का नाम गूंज रहा हो, पर मोदी के पूरे भाषण में अटल बिहारी वाजपेयी ही छाए रहे।

पढ़ें: 'कानपुर से शुरू हो कांग्रेस हटाने का काम'
विज्ञापन


मोदी ने कहा भी कि अटलजी के छह साल के कार्यकाल को छोड़ दें तो कांग्रेस और बाकी के लोगों ने देश को तबाह ही किया है।

सीधे जुड़ाव की कोशिश
लगभग एक घंटा मंच पर मौजूदगी के दौरान मोदी अटल की शैली में लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश करते दिखे। मोदी ने कहा, 'मैं कानपुर पहले भी आया हूं पर आज यहां का मंजर ही बदला हुआ है। अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता से जुड़े और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से गहरा रिश्ता रखने वाले इस शहर से 2014 के परिवर्तन की शुरुआत हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए यूपी मे नरेंद्र मोदी की पहली रैली

मोदी ने कहा कि कानपुर व झांसी की धरती ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई। एक बार फिर यहां की धरती अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति वाली कांग्रेस से निजात दिलाने का काम करेगी। कभी यहां से स्वराज्य की लड़ाई लड़ी गई होगी। आज इस धरती से सुराज की लड़ाई शुरू हो रही है।


सपा का पलटवार, मोदी रैली को बताया ढपोरशंख

मुसलमानों की नब्ज पकड़ी
भले ही मैदान पर मुसलमानों की संख्या अंगुलियों पर गिनने लायक ही रही हो, लेकिन मोदी ने इनके सहारे मुसलमानों में भरोसा भरने का मौका नहीं गंवाया। कहा कि वे सबका साथ, सबका विश्वास हासिल करके सबका विकास करना चाहते हैं।

मोदी यूपी के महत्व पर ही नहीं रुके, बल्कि यहां के लोगों के ज्यादा से ज्यादा करीब होने की कोशिश की। कहा, आपका प्यार, ब्याज समेत चुकता कर दूंगा। आप जितना देंगे, उसका सवाया लौटाऊंगा।

सब कुछ प्रधानमंत्री जैसा ही
मोदी भले ही अभी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों पर कानपुर में आज उनका रुतबा पीएम जैसा ही दिखा। भारी सुरक्षा और आला अफसरों की मौजूदगी व मंच पर बैठे हर बड़े व छोटे नेता के मुंह से मोदी-मोदी और सिर्फ मोदी... ऐसा लग रहा था कि कोई कहीं हो परंतु सभी ने उन्हें भविष्य का पीएम मान लिया है।

लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed