फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi speech factor

हर मुद्दे पर बोले, हर लक्ष्य पर साधा निशाना

Sat, 09 Nov 2013 02:13 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/बहराइच
अखिलेश वाजपेयी/बहराइच Updated Sat, 09 Nov 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
modi speech factor

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अपने 45 मिनट के भाषण में हर मुद्दे को छुआ।

विज्ञापन


हर लक्ष्य पर निशाना साधा। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं का नाम तो नहीं लिया लेकिन हमले ताबड़तोड़ किए।

किसानों, नौजवानों की समस्याओं को उठाकर उन्हें भी जोड़ने की कोशिश की।

इलाके के लोगों से भावात्मक रिश्ता जोड़ा तो प्रदेश को उसके गौरव की याद दिलाकर कांग्रेस, सपा और बसपा की विदाई का आह्वान किया।

पढ़ें-मेरे पीछे लगा रखा है इंडियन मुजाहिदीनः नरेंद्र मोदी

सपा व बसपा के भ्रष्टाचार का उल्लेख किया तो राजनीति के अपराधीकरण के लिए भी इन्हें जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सियासी लड़ाई को भाजपा व कांग्रेस के बीच समेटने की कोशिश की।

पर, यूपी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सपा सरकार की रीतिनीति व बसपा पर हमला बोलने से भी नहीं चूके।

नेपाल की सीमा से सटे इस जिले से नरेन्द्र मोदी सूबे में भाजपा का चुनावी एजेंडा सेट कर गए।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन ने देश में 60 साल तक शासन किया। पर, कोई बदलाव नहीं हो पाया। खेतों का पानी नहीं मिल रहा है।

अस्पतालों में दवाएं नहीं मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश की स्थिति और खराब है। इन सबका एकमात्र एजेंडा मोदी व भाजपा को गाली देना रह गया है।

कहा, ‘अरे भैया सरकार में आप हैं। देश में लंबे समय तक आप लोगों ने शासन किया। पिछले 10 साल से तो आप लगातार सत्ता में हैं। पर, आरोप मोदी व भाजपा पर लगाते हो। सरकार यह (सपा, बसपा) चलवाते हैं और जिम्मेदारी हम पर डालते हैं। यह तो ठीक नहीं।’
विज्ञापन


लोगों को झकझोरा
मोदी ने किसी दल के नेता का नाम नहीं लिया। पर, हमला खूब किया। लोगों को झकझोरा। कहा, जिस सूबे ने देश को आठ-आठ प्रधानमंत्री दिए।

जिस राज्य की 100 किमी. परिधि में इतने-इतने बड़े-बडे़ नेता हैं। जो चाह लें तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाए। पर, कुछ नहीं हुआ।

जिस खानदान की चार-चार पीढ़ियों (स्व. इंदिरा गांधी का परिवार व सोनिया-राहुल) को उत्तर प्रदेश ने राजनीति के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को दुर्दशा से निकालने के बारे में कभी नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुजरात में 24 घंटे बिजली तो यूपी में क्यों नहीं
मोदी ने अपने भाषण में यह साफ करने की भी कोशिश की कि गुजरात शुरू से विकसित नहीं था। उन्होंने कहा, कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि गुजरात में तो शुरू से ही विकास था। यह गलत है।

पढ़ें: संगीत और राणा मामले में सरकार को झटका

कहा, ‘मैं जब मुख्यमंत्री बना तो गुजरात में भी गांवों को बिजली नहीं मिलती थी। मैंने अधिकारियों को बुलाकर कहा कि जब गांधीनगर को 24 घंटा बिजली मिल सकती है तो गांवों को क्यों नहीं।

अधिकारियों ने समस्या बताई। पर, मैंने कहा कि इंतजाम करना ही है। आज 24 घंटा बिजली मिल रही है। जब गुजरात के गावों को 24 घंटे बिजली मिल सकती है तो यूपी को क्यों नहीं।’

अखिलेश व आजम की खिंचाई
मोदी ने कहा कि इस प्रदेश के नौजवान मुख्यमंत्री अपने इलाके के लिए 24 घंटा बिजली की व्यवस्था कर सकते हैं। खां साहब के इलाके को 24 घंटे बिजली मिल सकती है।

पर, आम आदमी को बिजली नहीं मिल सकती। अच्छा शासक वह होता है जो संसाधनों को पहले जनता के लिए मुहैया कराए। फिर खुद उपभोग करे।

उन्हें हाथी पसंद था इन्हें शेर
मोदी का अखिलेश सरकार पर हमला यही नहीं रुका। उन्होंने कहा कि सूबे के नौजवान मुख्यमंत्री ने मुझे पत्र लिखकर ‘लॉयन’ अर्थात शेर मांगे।

यह अपने इलाके में ‘लॉयन सफारी’ बनवा रहे हैं। हमने दे दिए। इन लोगों के शौक अजब हैं। इन्हें जनता की समस्याओं के समाधान की चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें: मोदी की रैली से पहले गोकशी पर बवाल

अपने शौक पूरे करने की चिंता है। इन्हें (अखिलेश)  शेर पसंद हैं। इनसे पहले वाली सीएम को हाथी पसंद थे।

यह हमसे गाय व बिजली मांग लेते तो खुशी होती
मोदी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होती अगर यहां के नौजवान मुख्यमंत्री शेर के साथ गुजरात से ‘गिरि गाय’ मांग लेते, जनता के लिए 24 घंटे की बिजली मांगते।

यहां के लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अमूल दूध जैसे नेटवर्क की तकनीक मांग लेते। पर, मांगने के लिए समझ चाहिए जो इन लोगों में (सपा नेताओं) नहीं है।

अपराधी प्रेम व भ्रष्टाचार की होड़
मोदी ने कहा कि सपा व बसपा में अजीबोगरीब होड़ है। सपा एक अपराधी को पार्टी में लेगी तो बसपा दो को लेने में जुट जाएगी।

कौन पार्टी किस बड़े क्रिमिनल को शामिल करे ले। इसकी होड़ है। यही नहीं, भ्रष्टाचार की होड़ है। एक 25000 करोड़ कमाता है तो दूसरा 50,000 करोड़ कमाने में जुट जाता है। इनमें आपके भले के बारे में सोचने या करने की प्रतिस्पर्धा नहीं है।

चाहते तो आपकी समस्याएं चुटकी बजाते हल हो जाती: कहा कि लोगों की समस्याओं के लिए कांग्रेस के साथ सपा व बसपा भी जिम्मेदार हैं।

दिल्ली में कांग्रेस की सरकार यही दोनों दल टिकाए हैं। ये चाहते तो जनता को मंहगाई से निजात दिला देते। बिजली भी ले लेते और विकास के लिए धन भी।

मोदी ने जनता से कहा, ‘बोलो यह चाहते कांग्रेस वह करने को मजबूर होती या नहीं।’ भीड़ चिल्लाई, ‘ बिल्कुल मजबूर होती।’

मोदी ने कहा, ‘यह मांगते तो तब न जब इन्हें आपकी चिंता होती।’ यह उत्तर प्रदेश के लोगों की तरक्की के लिए केंद्र से मदद नहीं मांगते। सीबीआई से बचने के लिए मदद मांगते हैं। कहा, ‘ममता दीदी बंगाल के लिए मांग सकती हैं। यह नहीं मांग सकते।’

इन्हें तो सिर्फ अपने परिवार व राजगद्दी की चिंता
मोदी ने कहा कि इन लोगों को (मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार को) अपने परिवार व राजगद्दी की चिंता है।

इन्होंने देश के एक महान कलाकार (अमिताभ बच्चन) से यूपी में ऐसा दम भरवाया कि उन्होंने दोबारा इनके चक्कर में फंसने से ही तौबा कर ली।

उसी कलाकार से हमने गुजरात के विकास में सहयोग मांगा तो उसने तुरंत हां कर दी। इस कलाकार की बदौलत गुजरात पर्यटन में काफी तरक्की कर गया।

इन्होंने अगर उस महान कलाकार की गरिमा का ध्यान रखा होता तो वह उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए अपना योगदान से पीछे न रहता। इन्हें तो प्रतिभाओं का उपयोग करना भी नहीं आता।

इन पर भी रहा ध्यान, लोगों की नब्ज पर रखा हाथ
मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को गुजरात के विकास पर भरोसा नही है। मैं इस तरह के आरोप लगाने वाले राजनेताओं से कहता हूं कि गुजरात न सही तो मध्य प्रदेश को ही ले लो।


पढ़ें- यूपी को किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे गुजरात: मुलायम

भाजपा शासित अन्य किसी राज्य को ले लो। सबमें बदलाव दिखेगा। उन्होंने लोगों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि बहराइच, बलरामपुर व गोंडा इलाके में गन्ना बहुत होता है।

पर, यहां अभी तक चीनी मिलें नहीं चली हैं। किसानों का बकाया भुगतान भी नहीं हो रहा है। नौजवानों की बेरोजगारी भी समस्या है। उ.प्र. के नौजवानों में मिट्टी को सोना बनाने की ताकत है। बशर्ते सत्ता में बैठे लोग ऐसा चाहें तो।

सत्ता में आए तो देश को बरबाद करने की छूट नहीं
मोदी ने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि सत्ता में आए तो किसी को देश को बरबाद करने की छूट नहीं देंगे। वैसे भी कांग्रेस को लग रहा है कि सत्ता जाने वाली है।

इसलिए वह ज्यादा छटपटाने लगे हैं। हमारे और अन्य भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे हैं। जवाब जनता को देना है। कहा कि उन्हें भरोसा है कि जनता इन सबको ऐसा जवाब देगी कि जल्दी सत्ता के नजदीक नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed