{"_id":"5c6ef3b2bdec2211df413f08","slug":"modi-shah-programe-from-23-feb-to-3-march-scheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी से 3 मार्च तक मोदी व शाह के कार्यक्रम तय, अवध, काशी और पूर्वांचल को मथेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी से 3 मार्च तक मोदी व शाह के कार्यक्रम तय, अवध, काशी और पूर्वांचल को मथेंगे
Fri, 22 Feb 2019 12:23 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी- अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 23 फरवरी से 3 मार्च तक अवध, काशी और पूर्वांचल में चुनावी चौसर सजाएंगे। भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का असर कम करने और सपा-बसपा गठबंधन की काट के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में अवध और पूर्वांचल में माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। प्रदेश में सहकारी संस्थाओं में पहली बार काबिज हुई भाजपा के 23 फरवरी को राजधानी में होने वाले सहकारी सम्मेलन को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इसी दिन शाह गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में किसानों को केंद्र की नीतियों से अवगत कराएंगे। 24 को इसी अधिवेशन में प्रधानमंत्री अपना काम और विपक्ष की नाकामियां गिनाएंगे। मोदी इसी दिन कुंभ में स्नान कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक एजेंडे को धार देंगे। 26 फरवरी को अमित शाह गाजीपुर में कमल ज्योति अभियान के तहत लाभार्थियों के घर दीपक जलाने आएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 3 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रैली को संबोधित करेंगे।
28 को कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे मोदी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, कानून, व्यापार, साहित्य, कला, प्रशासन वर्ग के बुद्धिजीवियों से संवाद कर पांच वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा उनके सामने रखकर फिर मौका देने का आह्वान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सभी जिलों में बड़े सभागार या हॉल में किया जाएगा। इससे पूर्व 24 फरवरी को लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री अंतिम बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को सभी जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।