मोदी का नया मंत्र, यूपी बदल दे भाजपा का भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को अहसास है कि बदले चुनावी समीकरणों में यूपी में कमाल किए बगैर
यहां मोदी ने सभी विपक्षी दलों को जमकर कोसा और देश को लूटने का आरोप लगाया। मोदी ने करीब 30 मिनट के अपने भाषण में यूपी की जनता को खुद से जोड़ने की जीतोड़ कोशिश की।
मोदी के भाषण की हर बात से जाहिर होता रहा कि पीएम की कुर्सी बिना यूपी के संभव नहीं है। मोदी ने सभा खत्म करते हुए कह भी दिया कि यूपी देश का भाग्य बदलने वाला है।
'कांग्रेस से तोड़ लो नाता'
हमेशा की तरह मोदी ने लोगों पर भावनात्मक प्रहार किए। मोदी ने सभा में मौजूद जनता से उनके परिवार के बारे में बात की, उनकी खेती पर मरहम लगाया और उनके युवा बच्चों को रोजगार के सब्जबाग दिखाए।
फिर, धीरे से मोदी ने कमान से तरकश निकाले और तान दिए कांग्रेस पर। उन्होंने लोगों से कहा, 'कांग्रेस ने आपसे जो वादे किए थे, क्या उनमें से एक भी पूरा हो पाया? युवराज ने मुस्लिमों के लिए जो वादे किए थे, क्या वो पूरा हुआ?'
मोदी ने लोगों से कहा कि ऐसी वादाखिलाफी करने वाली पार्टी से नाता तोड़ लो। उन्होंने लोगों को बताया कि पिछले तीन साल में मुस्लिमों को एक भी पैसा नहीं मिला है। रोजगार व अन्य सुविधाएं तो दूर की कौड़ी हैं।
मुस्लिमों को रिझाने की पूरी कोशिश
मोदी ने यूपी की इस रैली में मुस्लिमों को भी रिझाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मैं जब भी विकास की बात करता हूं, विपक्षी दल सेक्यूलरिज्म की दुहाई देने लगते हैं। मैं जब जॉब की बात करता हूं, तो फिर वे सेक्युलरिज्म दोहराते हैं।'
इसके बाद, मोदी ने लोगों से पूछा कि वे खुद बताएं कि उन्हें क्या चाहिए। विकास, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान की जिंदगी या फिर उनका खोखला सेक्युलरिज्म।
मोदी ने बताया कि मनमोहन सिंह ने देश के 90 जिलों को मुस्लिम बहुल चिह्नित करवाया और उनके लिए स्पेशल पैकेज की बात की। इसमें बुलंदशहर भी शामिल है। लेकिन, सच यह है कि यहां कुछ भी नहीं हुआ।
मोदी ने बताया कि यूपी में सिर्फ 5 फीसदी मुस्लिमों को जॉब मिली है, जबकि गुजरात में 16 फीसदी मुस्लिमों को रोजगार मुहैया कराया गया है।
एक तरफ चाय वाला, दूसरी तरफ शाहजादा
मोदी ने चाय वाला कार्ड एक बार फिर खेला और कहा कि इस चुनाव में एक तरफ एक चाय वाला है और दूसरी तरफ एक शाहजादा।
मोदी ने कहा कि यही वजह है कि इस बार का चुनाव नए युग की नींव रख रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नेता और पार्टियां नहीं, बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका देश को लूट रहे हैं। बकौल मोदी, 'मैं सत्ता का शौकीन नहीं हूं। मैं सिर्फ भारतवासियों की सेवा करना चाहता हूं।'
मोदी ने कहा कि मेरे खिलाफ सब लामबंद हैं। विराधियों की साजिश है कि मोदी नहीं आना चाहिए, लेकिन क्या आप अब भी तकलीफ में ही जीना चाहते हैं? क्या आप अब भी अपने मां-बाप की तरह दुश्वारियों में पलना चाहते हैं। अगर नहीं, तो कमल पर वोट कीजिए।