फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi, mulayam and kejriwal rally in lucknow

एक साथ दहाड़ेंगे मोदी, मुलायम और केजरीवाल

Thu, 27 Feb 2014 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
modi, mulayam and kejriwal rally in lucknow

सूबे के विभिन्न जिलों में राजनीतिक पार्टियों की रैलियों के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर आला पुलिस अफसर चौकन्ना हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर अधिकारी सभी रैलियों को संवेदनशील मान रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बेहिचक माना कि सभी रैलियों पर खतरा है और इस लिहाज से ये संवेदनशील भी हैं।

उन्होंने पटना में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में हुए विस्फोटों का हवाला देते हुए कहा कि यूपी पुलिस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम चौकस रखे जाएंगे।

लगाई गई हैं 28 कंपनी पीएसी

modi, mulayam and kejriwal rally in lucknow

एडीजी ने कहा कि रैलियों के साथ ही महा शिवरात्रि के मौके पर भी सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

सर्वाधिक श्रद्धालु बाराबंकी, बागपत में पूरा महादेव, मेरठ, मुरादाबाद मंडल और वाराणसी में जुटते हैं।

इसलिए इन सभी जगहों के साथ ही अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पीएसी की 28 कंपनी व दो प्लाटून के अलावा आरएएफ की 12 कंपनियों को तैनात किया गया है।

बकौल गोयल लखनऊ में दो मार्च को आयोजित होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के मौके पर डीजीपी मुख्यालय की ओर से जो अतिरिक्त बल आवंटित किया गया है, उसमें दो एसपी, पांच डीएसपी व 10 कंपनी पीएसी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मांगा है अतिरिक्त सुरक्षा बल

modi, mulayam and kejriwal rally in lucknow

लखनऊ जीआरपी के अधिकारियों की मांग पर दो एसपी, चार एएसपी, 20 सब इंस्पेक्टर, 40 हेड कांस्टेबल, दो सौ कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, दस ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 20 ट्रैफिक कांस्टेबल दिए गए हैं।

इसी तरह इलाहाबाद में दो मार्च को ही होने वाली सपा की रैली के लिए भी चार एसपी, 12 डीएसपी, 10 थानाध्यक्ष, 30 सब इंस्पेक्टर और दस कंपनी पीएसी दी गई है।

एडीजी ने बताया कि दो को ही कानपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की रैली के मौके पर भी सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

इधर, सपा ने किया मोदी का बचाव

modi, mulayam and kejriwal rally in lucknow

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी पर की गई सूबे के कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी को सपा के लोकसभा सचेतक शैलेंद्र यादव अनुचित मानते हैं।

उनका कहना था कि मर्यादा की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। बुधवार को व्यवसायी राजेश अग्रहरि के यहां पहुंचे सपा के लोकसभा सचेतक शैलेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से गठित रघुराजन कमेटी ने यह सिफारिश की थी उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए लेकिन केंद्र सरकार ने सिफारिश को दरकिनार कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत है लेकिन केंद्र इसमें रोड़ा अटका रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed