फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi in amethi

'कांग्रेस चिंता न करे, मेरे चाय बेचने का सामान तैयार है'

Tue, 06 May 2014 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
modi in amethi

राहुल के गढ़ अमेठी की जनसभा में मोदी ने कहा, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अगर मोदी हार गए तो वह क्या करेंगे? मैं कहना चाहता हूं कि वे लोग मेरी चिंता न करें, क्योंकि मेरे चाय बेचने का सामान तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से कहा कि आपने चालीस साल एक राजघराने को दिया है, बस एक बार एक सेवक को मौका दीजिए। उन्होंने स्मृति की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप मेरी इस छोटी बहन को जिता देना, यह आपका खयाल रखेगी।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि वह यहां विकास की राजनीति करने आए है न कि किसी और की तरह लूटने आए हैं।

सोनिया को दिया जवाब

modi in amethi

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, अगर हिंदुस्तान में पिछड़े जिले की विकास की बात की जाए, तो रास्ता अमेठी से होकर जाता है।

मोदी ने कहा सोनिया मैडम मुझे कहती हैं कि मैं मांगता हूं तो आज भी अमेठी में मांगने ही आया हूं।

कहा, मैडम, आपके राजघराने ने कुछ छोड़ा है क्या, आखिर हम न मांगे तो क्या करें? मोदी ने लोगों से पूछा कि लूटने वाले अच्छे होते हैं कि मांगने वाले, इस पर भीड़ ने जवाब दिया, मांगने वाले।

मोदी ने सोनिया के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें सोनिया ने कहा था कि मोदी अपने आप को पीएम समझने लगे हैं। मोदी ने कहा कि सोनिया मैडम, बस इतना ही कहूंगा कि आपके मुंह में घी-शक्कर।

गुस्से की राजनीति कौन करता है?

modi in amethi

अमेठी के जनसभा में मोदी ने कहा कि आजकल कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के कदमों पर चल रहे हैं और मुझे कहा जाता है क‌ि मोदी गुस्‍से की राजनीति करते हैं।

मोदी ने कहा, मन नहीं था लेकिन अमेठी में कच्चा-चिट्ठा खोल रहा हूं कि कौन गुस्से की राजनीति कर रहा है।

राजीव गांधी ने सार्वजनिक स्‍थान पर आंध्र प्रदेश के सीएम को अपमानित किया था, राहुल भइया की मां ने पीवी नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार के लिए दो गज दिल्ली में जमीन नहीं दी।

मोदी ने कहा कि राहुल भी अपने पिता की ही कदमों पर चल रहे हैं क्योंकि उन्होंने भी एक बार कैबिनेट निर्णय के पत्र को फाड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अब तो साफ हो गया कि गुस्से की राजनीति कौन करता है?

विज्ञापन

और दे दी ये चुनौती

modi in amethi

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेठी में स्मृति को उन्होंने इसलिए भेजा ताकि वह यहां की मुसीबतें जान सकें। उन्होंने कहा, जब वह यहां प्रचार करने के लिए आईं, उन्हें अमेठी के बारे में कुछ नहीं पता था।

लेकिन आज मैं यह चुनौती देता हूं कि एक तरफ मेरी छोटी बहन जैसी स्‍मृति को खड़ा कर दिया जाए और दूसरी तरफ पूरा गांधी परिवार और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि स्मृति 100 गांवों के नाम बता देंगी और गांधी परिवार 10 नाम भी नहीं बता पाएगा।

मोदी ने कहा कि हम अमेठी में बदले की राजनीति नहीं, बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

मोदी बोले, अमेठी से कमल दिल्‍ली भेज देना

modi in amethi

मंच पर आते ही भारत माता की जयकार के साथ मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और जिन लोगों ने वो‌ट डाल दिए हैं उन्होंने दो काम कर दिए हैं

पहला काम तो यह कि मां-बेटे की सरकार को खत्म कर दिया है और दूसरा काम, केंद्र में एक मजबूत सरकार का शिलान्यास कर दिया है।

मोदी ने कहा कि, कैदियों को जेलों से निकाल-निकालकर चुनाव लड़वाएंगे तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बच सकती। मोदी ने लोगों से अपील की कि यहां से कमल द‌िल्ली भेज देना।

दिल खोलकर स्मृति की तारीफ की

modi in amethi

अमेठी से भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि यह आपके सपनों में जान भरने के लिए आईं हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार तो देखिए, उसने पूछा कि यह स्‍मृति ईरानी है कौन? मोदी ने कहा, मैं चकित हूं‌ कि ऐसा सवाल कोई किसी से कैसे पूछ सकता है? क्या यह कम है कि हम हिंदुस्तान के ‌नागरिक हैं? क्या यह कम है कि हम भारत मां के लाल हैं?

मोदी ने कहा कि स्मृति ने अमेठी के घोषणापत्र में अमेठी के लिए बहुत कुछ शामिल किया है। मोदी ने मीडिया को भी घेरे में लिया। कहा, जब घोषणापत्र के दौरान स्मृति बोल रही थीं तब सभी मीडिया वाले चुप हो गए थे, मेरी छोटी बहन ने सभी को परास्त कर दिया।

स्मृति ने भरा जोश

modi in amethi

अमेठी से भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने मोदी से पहले मंच संभाला। उन्होंने कहा, मंच को प्रणाम करने से पहले यह कहना चाहूंगी कि इस कार्यक्रम पर पूरे देश की नजर है।

ईरानी ने कहा कि 25 दिन के प्रचार के बाद आज कांग्रेस को ललकारने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि यह अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है और अबकी बार अमेठी है तैयार....फिर भीड़ ने कहा मोदी सरकार।

स्मृति ने पूरे जोश में भाषण दिया और कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अमेठी के लिहाज से इस बार का चुनाव अहम है।

अमेठी में बदलाव जरूरी

modi in amethi

स्मृति ने कहा कि आज अमेठी के लिए बदलाव जरूरी हो गया है।

स्मृति ने कहा कि जो कार्यकर्ता हमें डराते थे कि यह गांधी का गढ़ है, और यहां कांग्रेस के अलावा और कोई नहीं जीत सकता, तो उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं का एक बाल बांका हुआ, तो छठी का दूध याद दिलाना भी यह बहन जानती है।

स्मृति ने बार-बार कहा कि इस क्षेत्र में अब कांग्रेस का सिक्का नहीं चलेगा और नरेंद्र मोदी ही भावी प्रधानमंत्री बनेंगे।

उनके तुरंत बाद मोदी ने मंच संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed