फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi impact in all up said rao

'बैकडोर से नहीं बनाएंगे दिल्ली में सरकार'

Sun, 15 Dec 2013 10:31 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
modi impact in all up said rao

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि चार राज्यों के जनादेश का संदेश साफ है, मोदी का आकर्षण पूरे देश में है।

विज्ञापन


उत्तरी भारत के लोगों ने कांग्रेस को नकार कर भाजपा को स्वीकार्य माना है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा को 272 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा भी बढ़ेगा।

मुरलीधर रविवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें थीं, वहां उसे सत्ता के पक्ष में रुझान का लाभ मिला।
विज्ञापन


इसके विपरीत जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, वहां उसे सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा। दिल्ली में जनादेश कांग्रेस के खिलाफ है। वहां कांग्रेस विपक्षी दल बनने की स्थिति में भी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम चुनाव में भी कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें नहीं मिल सकेगी। बंगाल से शुरू हुआ कांग्रेस के पतन का दौर बिहार, यूपी और दिल्ली तक पहुंच गया है।

यूपी में भाजपा नई पीढ़ी की उम्मीदों और विश्वास को ध्यान में रखकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। यहां के संगठन और चुनाव में नई और गतिशील भाजपा दिखाई पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आम चुनाव में भाजपा 272 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। भाजपा मोदी को सही वक्त पर प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने के फैसले में पास हो गई है।


आने वाले दिनों में कुछ लोगों के इस तर्क को हम गलत साबित करेंगे कि मोदी के आने से एनडीए कमजोर रहेगा।

कुछ दलों के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करके एनडीए को मजबूत किया जाएगा। भाजपा मजबूत होगी तो एनडीए भी मजबूत होगा। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया 14 जनवरी के बाद शुरू की जाएगी।
 
युवा वोटरों के लिए चलाएंगे अभियान
राव ने कहा कि प्रत्येक सीट पर 20 से 35 फीसदी युवा और नए वोटर हैं। ये चुनावों को प्रभावित करेंगे। इन्हें लुभाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

यह सामने रखा जाएगा कि पार्टी इनके लिए क्या करेगी। इसी के साथ किसान, बुनकर, मछुआरों और असंगठित ग्रामीण क्षेत्रों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर जोड़ा जाएगा।

बैकडोर से नहीं बनाएंगे दिल्ली में सरकार
मुरलीधर ने कहा, दिल्ली में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी जरूर है लेकिन सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं है।

हम पिछले दरवाजे से सरकार नहीं बनाएंगे। पूर्व में बिना बहुमत से सरकार बनाने के सवालों पर उन्होंने कहा कि तब ऐसी परिस्थितियां नहीं थीं।

रन फॉर यूनिटी दुनिया की सबसे बड़ी दौड़
उन्होंने कहा कि विश्व में अभी तक किसी भी नेता को याद करने के लिए एक दिन में एक समय पर इतने ज्यादा स्थानों पर इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं दौड़े।

इस आयोजन में शामिल होकर देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। अब सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए 1.87 हजार पंचायतों से लोहा एकत्र करने का अभियान शुरू हो जाएगा। यह राष्ट्रीय पुनर्जागरण का प्रकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed