फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi hidden eye on run for unity

‘रन फॉर यूनिटी’ पर रही मोदी की खुफिया निगाह

Mon, 16 Dec 2013 12:49 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
modi hidden eye on run for unity

‘रन फॉर यूनिटी’ पर मोदी की खुफिया निगाहें भी लगी रहीं। उनके लिए फीडबैक जुटा रही टीम ने जगह-जगह निगाह रखी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिटीजंस फॉर एकाउंटेबिल गवर्नेंस (कैग) संस्था के स्वयंसेवक सूबे में मोदी के लिए फीडबैक जुटा रहे हैं।

संस्था के स्वयंसवकों ने सभी जगह दौड़ की समीक्षा की। उन्होंने पूरी रिपोर्ट मोदी को भेजी है।

सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में न सिर्फ दौड़ में जुटे लोगों की संख्या के बारे में बताया गया है, बल्कि भाजपा नेताओं की भागीदारी व भूमिका के बारे में भी जानकारी भेजी गई है।

बसपा एमएलसी रामचंद्र प्रधान भी दौड़े
पीसीएफ के पूर्व अध्यक्ष और बसपा से एमएलसी रामचंद्र प्रधान भी ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए। माना जा रहा है कि वे जल्द ही औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि प्रधान ने कहा कि यह दौड़ राजनीतिक नहीं थी, इसलिए उन्होंने इसमें हिस्सा लिया। प्रधान का नाम एनआरएचएम घोटाले में चर्चा में आ चुका है। उनसे व उनकी पत्नी से पूछताछ भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलकी गुटबाजी
लखनऊ की इस दौड़ ने एक बार फिर भाजपा की एकजुटता व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। तमाम दावों के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप लोग नहीं जुट पाए।

पूरे आयोजन पर हड़बड़ी इस कदर हावी दिखी कि कई नेता पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भी भूल गए।

शहीद स्मारक पर जब नेताओं के बोलने की बारी आई तो वहां लाउडस्पीकर की व्यवस्था ही नहीं थी। हालांकि भाजपा प्रवक्ता डॉ. मिश्र ने तर्क दिया कि यह कार्यक्रम भाजपा का नहीं था।

इसीलिए इसमें वे लोग भी शामिल हुए जो भाजपा के सदस्य नहीं हैं। इस वजह से दौड़ में जुटने वाले लोगों के आधार पर भाजपा की स्थिति का आकलन करना गलत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed