सिर्फ अमीरों की है मोदी सरकार : शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को आयोजित समारोह में केंद्र की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि मोदी सरकार अमीरों की सरकार है। प्रधानमंत्री को विदेश यात्राओं से ही फुर्सत नहीं है।
केंद्र में भाजपा की सरकार बने नौ माह बीत रहे हैं। अभी तक सरकार ने कोई अच्छा काम करके नहीं दिया। जिससे देश के लोगों को अच्छे दिन महसूस हो सकते। यादव यहां के सुपौली स्थित गांजर महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी में झूठ बोलने वाले लोग हैं। पीएम ने जनता से काला धन वापस लाने का वादा किया था। लेकिन अब सरकार कालेधन मामले में चुप्पी साधे है।
केंद्र सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह उनको उपज का सही लाभ दिलाएगी, लेकिन किसानों से किया गया यह वादा भी खोखला साबित हुआ।
इतिहास भुलाने वाले कामयाब नहीं होते
गांजर महोत्सव समापन में आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गांजर महोत्सव में मैं पहले भी आ चुका हूं। यहां अब दूसरी बार आना हुआ है।
यह बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि विधायक महेंद्र सिंह झीनबाबू ने परंपरा को कायम रखा है।
ऐसे कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा बढ़ता है। इतिहास को नहीं भुलाना चाहिए। इतिहास भुलाने वाले जिंदगी में कामयाब नहीं होते।