फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modi Cabinet: Ministers of State of UP given importance in division of departments, also expressed confidence

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा

Mon, 10 Jun 2024 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Jun 2024 09:31 PM IST
सार

Modi Cabinet: मोदी की कैबिनेट में मोदी सहित 11 मंत्री यूपी से बनाए गए हैं। इसमें से 6 मंत्री मोदी-2 में भी मंत्री रहे हैं। 4 ऐसे सांसद हैं जिन्हें पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 

विज्ञापन
Modi Cabinet: Ministers of State of UP given importance in division of departments, also expressed confidence
मोदी की नई कैबिनेट में यूपी को तवज्जो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रि परिषद में विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को खासी अहमियत दी है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जंयत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उन्हें शिक्षा विभाग का राज्यमंत्री भी बनाया गया है। कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के साथ विदेश मामलों का मंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। जितिन प्रसाद को वाणिज्य एवं उद्योग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


मोदी-3 मंत्रिपरिषद में यूपी से दो कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी हैं। रालोद के जयंत चौधरी को महत्वपूर्ण विभाग देकर जाट मतदाताओं में उनकी पकड़ को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। मंत्रिपरिषद में दुबारा स्थान पाने वाले बीएल वर्मा उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री होंगे। पिछली बार उनके पास अपेक्षाकृत कम महत्व के माने जाने वाला उत्तर पूर्व विकास क्षेत्र और सहकारिता विभाग था।
विज्ञापन


अपना दल (एस) कोटे की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक विभाग की मंत्री बनाई गई हैं। मोदी-2 सरकार में वे वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री थीं। मोदी-2 सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री रहे एसपी सिंह बघेल को इस बार मत्स्य, पशुपालन व डेयरी और पंचायती राज विभाग में जिम्मेदारी मिली है। पंकज चौधरी पुनः वित्त राज्यमंत्री बनाए गए हैं। पहली बार मंत्री बने कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मंत्रियों की सूची 

नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री 
राजनाथ सिंह-कैबिनेट मंत्री , रक्षा मंत्रालय    लखनऊ
हरदीप पुरी- कैबिनेट मंत्री    पेट्रोलियम मंत्री(राज्यसभा)     
बीएल वर्मा- राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय(राज्यसभा)
जयंत चौधरी- स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय    
पकंज चौधरी- राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय    
जितिन प्रसाद- राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
एसपी सिंह बघेल- राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय    आगरा
कीर्तिवर्धन सिंह- राज्य मंत्री    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
कमलेश पासवान- राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय    
अनुप्रिया पटेल- राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed