फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi and mulayam rally in same day

आमने-सामने होंगे मोदी और मुलायम

Fri, 01 Nov 2013 11:32 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
modi and mulayam rally in same day

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और तीसरे मोर्चे के जरिये पीएम पद की दौड़ में शामिल होने की कोशिश कर रहे मुलायम सिंह यादव एक ही दिन एक ही इलाके में रैली करेंगे।

विज्ञापन


देश की राजनीति में एक-दूसरे के विपरीत ध्रुवों पर खड़े मुलायम व मोदी लगभग 250 किमी पर एक-दूसरे से दो-दो हाथ का ऐलान करेंगे।

मोदी आगरा में रैली संबोधित करेंगे तो मुलायम बरेली में।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मोदी की 21 नवंबर को आगरा में रैली होगी।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी की 9 नवंबर को बरेली में होने वाली सभा अब 21 नवंबर को होगी।

'दंगा कराने वालों को कुचलना भी जानते हैं'
विज्ञापन


भाजपा के जगह बदलने और सपा की तारीख बदलने से दोनों पार्टियों की रैली अब एक ही इलाके में और एक ही जैसी परिस्थिति वाली जमीन पर होने जा रही हैं।

आगरा व बरेली में कई समानताएं
आगरा व बरेली में कई समानताएं हैं। दोनों पार्टियों के कुछ बड़े नेताओं का कार्यक्षेत्र इसी इलाके में है।

आगरा का इलाका पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से तो जुड़ा ही है, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी इसी इलाके की मैनपुरी सीट से सांसद हैं।

कल्याण सिंह एटा से सांसद हैं। बरेली इलाके की बदायूं सीट से मुलायम के भतीजे धर्मेन्द्र यादव सांसद हैं। इसी इलाके के संभल से मुलायम भी सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की रैली में 'गार्ड' बन सकते हैं आतंकी

भाजपा के वरुण गांधी और मेनका गांधी बरेली इलाके की पीलीभीत और आंवला सीट से सांसद हैं तो आगरा के बगल फिरोजाबाद मुलायम परिवार के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है।

मथुरा इलाके में वर्चस्व स्थापित करना भी मुलायम के एजेंडे का अहम हिस्सा है। आगरा यमुना के किनारे है तो बरेली रामगंगा के किनारे।

गंगा दोनों इलाकों का बंटवारा करती है। भाजपा व सपा की मुख्य चुनावी टक्कर वाला इलाका भी यही है।

कौन किस पर भारी
एक-दूसरे पर हमलावर भाजपा व सपा तथा मुलायम व मोदी के बीच चुनावी मुकाबला जब होगा तब होगा।

पर, एक ही इलाके में एक ही दिन दोनों नेताओं की रैली ने चुनाव से पहले ही दोनों के सामने अपनी-अपनी पकड़ व पहुंच साबित करने की चुनौती खड़ी कर दी है।

देखने वाली बात यह होगी कि शक्ति प्रदर्शन में कौन नेता और कौन पार्टी किस पर भारी पड़ती है।

सपा की झांसी व इलाहाबाद रैली में भी बदलाव
सपा ने इलाहाबाद व झांसी में प्रस्तावित रैलियों की तारीखें भी बदलने का संकेत दिया है। सपा प्रवक्ता के अनुसार, झांसी में 23 नवंबर को और इलाहाबाद में 30 नवंबर को प्रस्तावित रैलियों की तारीख बाद में घोषित की जाएंगी।

यूपी की सियासी हलचल का सिर्फ एक पता....यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed