फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   model school to be built in Uttar Pradesh.

यूपी में 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल बनवाएगी योगी सरकार

Sun, 30 Apr 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
model school to be built in Uttar Pradesh.
सीएम योगी आदित्यनाथ

दर्शन में एकात्म मानवतावाद की अवधारणा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मई से 25 सितंबर तक सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मथुरा में उनकी जन्मस्थली नगला चंद्रभान का विकास कराते हुए इसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही उनके नाम पर 166 मॉडल विद्यालयों की स्थापना का फैसला भी किया गया।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती मनाने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में गठित मंत्रिपरिषद की 5 सदस्यीय समिति की शनिवार को सचिवालय में हुई पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रमों के समन्वय के लिए विशेष सचिव सूचना आरपी सिंह नोडल अधिकारी होंगे। यह भी तय हुआ कि जिलास्तर पर अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी और ब्लॉक स्तर पर अन्त्योदय प्रदर्शनी का आयोजन डीएम की देखरेख में होगा। सीडीओ इन कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी होंगे।

केंद्र व राज्य के कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी

model school to be built in Uttar Pradesh.

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी इनमें दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जन्मशती वर्ष में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पंडित दीनदयाल के नाम से शोध पीठ की स्थापना की जाएगी। इसी तरह स्टेट सेक्टर में 166 पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी जिलों में एक नगर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से लैस करते हुए ‘आदर्श नगर पंचायत’ बनाया जाएगा। इस तरह  5 वर्षों में 375 आदर्श नगर पंचायतें बन जाएंगी। 3084 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए 4079 किमी लंबे मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा।

बख्शी का तालाब स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान में उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना और पार्क विकसित किया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय आवास योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए दो वर्षों में 1 करोड़ आवासों का निर्माण भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed