{"_id":"f31d021a14f0451cf2c2581ea4cadd7e","slug":"model-school-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jun 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर नए मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। 148 मॉडल स्कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
45 स्कूलों के निर्माण के लिए जिला परियोजना कार्यालयों को प्रति विद्यालय 150.75 लाख रुपये राशि उपलब्ध करा दी गई है।
वर्ष 2013-14 के लिए 81 मॉडल स्कूलों की मंजूरी भारत सरकार से प्राप्त हो गई है। यह जानकारी प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री इकबाल महमूद ने दी।
विज्ञापन
इकबाल महमूद ने बताया कि प्रदेश के पिछड़े हुए विकास खंडों में केंद्रीय विद्यालयों के पैटर्न पर नवीन मॉडल स्कूलों की स्थापना के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना में केंद्र एवं राज्य का अंश क्रमश: 75:25 प्रतिशत है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में आवश्यक सामग्री, उपकरण तथा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी शिक्षण के अतिरिक्त कला, संगीत एवं सॉफ्ट-स्किल्स तथा व्यक्तित्व विकास पर बल दिया जाएगा।
कंप्यूटर ऐडेड शिक्षा भी दी जाएगी। मॉडल स्कूल योजना के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2010-11 में 148 मॉडल स्कूल स्वीकृत किए थे। इनके निर्माण कार्य के लिए शत-प्रतिशत राशि प्राप्त हो चुकी है।