फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mock drill: Fire and bomb blasts rocked the police line grounds.

मॉकड्रिल : आग और बम के धमाकों से दहला पुलिस लाइन का मैदान

Sat, 24 Jan 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Fire and bomb blasts rocked the police line grounds.
रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित मॉकड्रिल के दौरान बम धमाकों और आग की घटनाओं के बीच सुरक्षा जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ितों को बचाने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुरक्षा जवानों के शौर्य की सराहना की।
विज्ञापन

होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने मॉकड्रिल का उद्घाटन किया। पहले चरण में कंट्रोल रूम से रेड अलर्ट मिलते ही सायरन बजाए गए और ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई। फाइटर जेट की बमबारी और धमाकों की आवाज से आपातकालीन स्थिति का सजीव चित्रण किया गया। नागरिकों ने बंकरों और खुले मैदानों में सुरक्षा उपाय अपनाकर स्वयं को सुरक्षित किया। इस दौरान पेट्रोल, लकड़ी और गैस सिलिंडर से आग लगने की घटनाओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर में आग, चलती कार में विस्फोट और घायल नागरिकों की स्थिति दर्शाई गई।
विज्ञापन


विभिन्न इकाइयों का समन्वय और बचाव कार्य



एडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल में वार्डनों ने विभिन्न प्रकार की आग बुझाने की विधियों का प्रदर्शन किया, जैसे पेट्रोल की आग को कंबल से, लकड़ी की आग को फायर एक्सटिंग्विशर से और सिलिंडर की आग को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर बुझाना। कार दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को शीशा तोड़कर बाहर निकालकर सीपीआर देकर जीवन रक्षा का अभ्यास कराया गया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने पैराशूट पहनकर आग में कूदकर एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचाने का विशेष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर

चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों, स्वयंसेवकों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करना था। इस अवसर पर डीजी सिविल डिफेंस डीके ठाकुर, डीएम एवं कंट्रोलर सिविल डिफेंस विशाख जी, पुलिस आयुक्त पी. अमरेंद्र सेंगर सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ मॉकड्रिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed