{"_id":"66518c653f88b1ae2600710c","slug":"mobile-shopkeeper-committed-suicide-by-stuffing-cloth-in-his-mouth-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुंह में ठूंसा कपड़ा... एक हाथ में था प्लास्टर, ऐसे हाल में मिली दुकानदार की लाश; पीएम रिपोर्ट से नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुंह में ठूंसा कपड़ा... एक हाथ में था प्लास्टर, ऐसे हाल में मिली दुकानदार की लाश; पीएम रिपोर्ट से नया मोड़
Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरानगर में मोबाइल दुकानदार ने खुदकुशी कर ली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। मृतक के भाई ने भाभी और मायकेवालों पर संपत्ति को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भाई ने युवक की आंखें दान कर दीं।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इंदिरानगर में शुक्रवार को मोबाइल कारीगर प्रमोद कुमार वर्णवाल (29) ने पंखे से कपड़े की डोरी के सहारे फांसी लगा ली। युवक के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। मृतक के भाई ने भाभी व उनके मायके वालों पर संपत्ति को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि भाभी ने किसी की मदद से प्रमोद की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, भाई ने युवक के नेत्र दान कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
झारखंड निवासी प्रमोद कुमार इंदिरा नगर के साई विहार जरहरा में पत्नी दिव्या भारती व बेटे कार्तिक के साथ रहते थे। कल्याणपुर में उनकी परफेक्ट मोबाइल नाम से दुकान है। उनके भाई पंकज के मुताबिक बृहस्पतिवार रात प्रमोद दुकान बंद कर घर पहुंचे।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के पांच बजे किसी ने उन्हें भाई का शव मकान में लटकने की सूचना दी। वह जब घर पहुंचे तो भाभी नहीं थीं और दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे में धक्का देकर पंकज जब कमरे में घुसे तो प्रमोद को पंखे से कपड़े की डोरी के सहारे लटका देखा। पंकज ने बताया कि भाई के मुंह में कपड़ा ठुंसा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो महीने पहले किया था ग्रह प्रवेश
पंकज के मुताबिक दो महीने पहले भाभी दिव्या अपने मायके पश्चिम बंगाल से लौटी थीं। भाई व भाभी ने नए मकान का गृह प्रवेश किया था। आरोप है कि भाभी आए दिन प्रमोद को संपत्ति के लिए प्रताड़ित कर रही थीं। वह भाई पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही थीं। ससुरालवाले भी उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे।

प्रमोद के एक हाथ में था प्लास्टर
पंकज का आरोप है कि भाभी ने किसी की मदद से उनके भाई प्रमोद का गला घोंट कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। पंकज का कहना था कि भाई के एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था, वह फांसी नहीं लगा सकता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आई हैंगिंग
इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के भाई की तहरीर पर दिव्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमोद के मुंह में कपड़ा क्यों ठुंसा था। इस का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।