फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mobile and laptop charging time in ac train

एसी में यात्री रात को नहीं चार्ज कर पाएंगे मोबाइल-लैपटॉप

Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
mobile and laptop charging time in ac train
डेमो

अगर आप ट्रेन में रात के दौरान सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपना मोबाइल व लैपटॉप चार्ज करके ही घर से निकलें। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के नाम पर अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन


ट्रेन की एसी बोगियों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग प्वाइंट में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। लखनऊ मेल की बी-1 बोगी से लखनऊ आ रहे निखिल ने ट्विटर पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका लैपटॉप डिस्चार्ज हो गया है और बोगी के चार्जिंग प्वाइंट काम नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


देर रात उन्हें जानकारी मिली कि बोगी के चार्जिंग प्वाइंट में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सप्लाई बंद करने के निर्देश हैं। ऐसी ही शिकायत गोरखपुर निवासी डॉ. आलोक गुप्ता ने ट्विटर पर दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ, पुष्पक एक्सप्रेस, बाघ, काठगोदाम सहित दर्जनों ट्रेनों में सॉकेट के पास स्टीकर भी चिपका दिए गए हैं, जिसमें रात 11 से सुबह 5 के बीच आपूर्ति बंद होने की बात लिखी हुई है।

महिलाओं के लिए भी बढ़ जाएंगी मुश्किलें

mobile and laptop charging time in ac train
डेमो

इस फरमान से ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। यात्री आशिमा सिंह ने कहा कि अकेले रात में ट्रेन का सफर करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में चार्जिंग प्वाइंट की बिजली बंद करने के आदेश बेबुनियाद हैं। 

अपने भतीजे को छोड़ने लखनऊ जंक्शन आए अलीगंज निवासी रोहित कुमार ने कहा कि सॉकेट से हादसे की आशंका है तो अच्छी गुणवत्ता के प्वाइंट लगाएं। लाइट बंद करना सही नहीं है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक सिंह ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से ऐसा कदम उठाया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक एसी बोगियों में बिजली बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed