फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MNREGA contract employee recruitment: On the very first day, the server was stalled, the candidates got upset

मनरेगा संविदा कर्मचारी भर्ती : पहले ही दिन सरवर ठप रहा, अभ्यर्थी हुए परेशान

Mon, 09 Aug 2021 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 07:42 PM IST
सार

मनरेगा में 1278 पदों पर संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए। पहले ही दिन एनआईसी का सरवर ठप होने से अभ्यर्थी परेशान हुए।

विज्ञापन
MNREGA contract employee recruitment: On the very first day, the server was stalled, the candidates got upset
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मनरेगा में 1278 पदों पर संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए। पहले ही दिन एनआईसी का सरवर ठप होने से अभ्यर्थी परेशान हुए। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से एनआईसी से संपर्क कर सरवर ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक सरवर ठप रहा।

विज्ञापन


प्रदेश के 18 मंडलों के 74 जिलों में मनरेगा में सहायक कार्यक्रम अधिकारी के 191, सहायक लेखाकार के 197, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 116 और तकनीकी सहायक के 774 पदों सहित कुल 1278 पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती की जा रही है। सोमवार से सेवा योजन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार दोपहर 12 बजे से ही सरवर बंद रहने से अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। एनआईसी की ओर से बताया गया कि सेवायोजन पोर्टल के सरवर की क्षमता कम होने और एक साथ भार पड़ने से सरवर काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed