{"_id":"62a051efb880ae5d174efa46","slug":"mlc-mla-and-mp-will-get-home-facility-in-tourist-bunglows-on-50-percent-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bungalow on discount: पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलो में 'माननीयों' को 50 प्रतिशत छूट के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bungalow on discount: पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलो में 'माननीयों' को 50 प्रतिशत छूट के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी
Wed, 08 Jun 2022 01:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:08 PM IST
सार
पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्यों को 50 प्रतिशत छूट पर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों को 50 प्रतिशत की छूट के साथ आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की आवासीय इकाईयों में सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों की निर्धारित दरों में 50 प्रतिशत छूट की सुविधा अनुमन्य होगी। यह रियायत अधिकतम दो कक्षों पर लागू होगी।
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों में जनप्रतिनिधियों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, लखनऊ को आवश्यक निर्देश दे दिये गए हैं।