फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: Two more BJP candidates unopposed, voting on 21 seats fixed, so far 9 candidates elected unopposed

एमएलसी चुनाव : दो और भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध, 21 सीटों पर मतदान तय, अब तक 9 प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित

Fri, 25 Mar 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार मदन सिंह यादव की तलाश में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा के मुहम्मदाबाद से विधायक शुएब अंसारी के घर पर छापे मारे। लेकिन मदन सिंह यादव नहीं मिले।

विज्ञापन
MLC elections: Two more BJP candidates unopposed, voting on 21 seats fixed, so far 9 candidates elected unopposed
एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा के दो और उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। कुल मिलाकर पहले चरण में 30 में से 9 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। बाकी 21 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। बृहस्पतिवार को लखीमपुर में निर्दल उम्मीदवार नरसिंह यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे भाजपा उम्मीदवार अनूप कुमार गुप्ता का रास्ता साफ हो गया और वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसी तरह बांदा-हमीरपुर सीट से सपा उम्मीदवार आनंद कुमार त्रिपाठी ने अचानक रिटर्निंग आफिसर के यहां पहुंच कर अपना नाम वापस ले लिया। यहां जितेंद्र सेंगर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इसके अलावा सात अन्य भाजपा उम्मीदवारों को बृहस्पतिवार को अधिकृत रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसमें एटा-मैनपुरी-मथुरा की एक सीट से आशीष यादव, एटा-मैनपुरी-मथुरा की दूसरी सीट से ओम प्रकाश सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, अलीगढ़ से ऋषिपाल, हरदोई से अशोक अग्रवाल, मिर्जापुर-सोनभद्र सीट से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और बदायूं सीट से वागीश पाठक निर्विरोध निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


इन सीटों पर मतदान तय
जिन 21 सीटों पर चुनाव तय हो गया है उसमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट शामिल है। इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन

    
छह अन्य सीटों पर नाम वापसी की अंतिम तारीख 25 मार्च है। इसमें गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया सीट के लिए कुल 20 प्रत्याशी फिलहाल मैदान में हैं। इसमें गोरखपुर-महाराजगंज और बलिया सीट के लिए 2-2 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोंडा और बस्ती-सिद्घार्थनगर सीट के लिए 3-3 उम्मीदवार मैदान में हैं। देवरिया से 6 और फैजाबाद सीट के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में सपा समर्थित प्रत्याशी की तलाश मुख्तार अंसारी के भतीजे के यहां छापे
गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार मदन सिंह यादव की तलाश में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा के मुहम्मदाबाद से विधायक शुएब अंसारी के घर पर छापे मारे। लेकिन मदन सिंह यादव नहीं मिले। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और एमएलसी के सपा समर्थित प्रत्याशी मदन यादव के 22 मार्च से लापता होने की शिकायत उनके प्रस्तावकों ने पुलिस से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed