फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: Case against three including husband of SP candidate in Amethi, BJP candidate filed suit alleging horse-trading

एमएलसी चुनाव : अमेठी में सपा प्रत्याशी के पति समेत तीन पर केस, खरीद फरोख्त का आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
सार

आरोप लगाया है कि अनिल प्रजापति अपने धन बल से रामहेत यादव और इजहार के माध्यम से प्रधान और बीडीसी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिससे चुनाव में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 188, 171-ई तथा 171-एफ के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
MLC elections: Case against three including husband of SP candidate in Amethi, BJP candidate filed suit alleging horse-trading
एफआईआर

विस्तार

विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी के पति समेत दो सपा नेताओं के खिलाफ प्रधान व बीडीसी की खरीद फरोख्त का केस जगदीशपुर पुलिस ने दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी ने वायरल एक ऑडियो के आधार पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच में जुटी है।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राहेत उर्फ रामहेत यादव तथा जगदीशपुर के विधानसभा अध्यक्ष इजहार के बीच हो रही वार्ता का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में दोनों के बीच विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी द्वारा 20 ग्राम प्रधान व 20 बीडीसी को वोट देने के एवज में भारी भरकम धनराशि देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जगदीशपुर थाने पर तहरीर भेजकर कहा है कि उनके खिलाफ सपा से शिल्पा प्रजापति चुनाव मैदान में हैं। कहा कि वायरल ऑडियो में 20-20 प्रधान व बीडीसी के लिए 50 लाख रुपये तक देने की जानकारी हुई है। यह भी कहा है कि वार्ता के दौरान पूरे शुकलन अचलपुर जामो निवासी रवींद्र शुक्ल व हरिश्चंद्र यादव मौजूद थे। आरोप लगाया है कि अनिल प्रजापति अपने धन बल से रामहेत यादव और इजहार के माध्यम से प्रधान और बीडीसी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिससे चुनाव में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 188, 171-ई तथा 171-एफ के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ अरुण कुमार दुबे ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed