फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLC elections: BJP won seven seats even before voting, four SP candidates left the field before voting

एमएलसी चुनाव : मतदान से पहले ही भाजपा का सात सीटों पर कब्जा, सपा के चार उम्मीदवारों ने मतदान से पहले ही मैदान छोड़ा

Thu, 24 Mar 2022 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Mar 2022 12:37 AM IST
सार

बुधवार को समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते मिर्जापुर, हरदोई और बदायूं की सीट पर भाजपा का कब्जा तय हो गया। इन सीटों पर भाजपा के अलावा और कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा है।

विज्ञापन
MLC elections: BJP won seven seats even before voting, four SP candidates left the field before voting

विस्तार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी की 36 में से सात सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को होगी। इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। बुधवार को समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते मिर्जापुर, हरदोई और बदायूं की सीट पर भाजपा का कब्जा तय हो गया। इन सीटों पर भाजपा के अलावा और कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा है। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर से रमेश सिंह यादव, हरदोई से रजीउद्यीन और बदायूं से सनोद शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं गाजीपुर से भी सपा उम्मीदवार भोलानाथ शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया जिससे भाजपा उम्मीदवार की राह आसान हो गई। गाजीपुर में अब भाजपा उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल के अलावा निर्दल उम्मीदवार मदन सिंह ही मैदान में बचे हैं।         

विज्ञापन


उधर, अलीगढ़ में सपा उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव का पर्चा खारिज हो गया जिससे भाजपा उम्मीदवार ऋषिपाल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। इससे पहले 22 मार्च का नामांकन पत्रों की जांच में एटा-मैनपुरी-मथुरा की दो सीटों और बुलंदशहर की एक सीट पर सपा के उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हो गया था, जिसके चलते भाजपा उम्मीदवारों का इन तीनों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। कुल सात सीटें ऐसी हैं जहां चुनाव नहीं होगा। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ और प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


इनका निर्विरोध निर्वाचन तय
एटा-मैनपुरी-मथुरा-1 -     आशीष यादव
एटा-मैनपुरी-मथुरा-1 -     ओम प्रकाश सिंह
बुलंदशहर-        नरेंद्र भाटी
अलीगढ़-        ऋषिपाल
हरदोई-            अशोक अग्रवाल
मिर्जापुर-        श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह
बदायूं-            वागीश पाठक

6 सीटों पर पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
बुधवार को विधान परिषद की 6 अन्य सीटों पर हुए नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें पांच उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब इन छह सीटों पर कुल 20 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। इसमें गोरखपुर-महाराजगंज और बलिया सीट पर सपा और भाजपा आमने सामने है। यानी इन दोनों सीटों पर दो-दो प्रत्याशी के नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके अलावा गोंडा और बस्ती-सिद्घार्थनगर सीट के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। फैजाबाद सीट के लिए चार प्रत्याशी और देवरिया सीट के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 25 मार्च को नाम वापसी का अंतिम दिन है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed