फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mlc election result 2020 live update up mlc teachers election All six seat of Teacher constituency declared Bjp won three seats

MLC Election Result: शिक्षक क्षेत्र की तीन सीटें जीतकर भाजपा ने रचा इतिहास, एक सपा, एक निर्दलीय व एक पर शर्मा गुट का कब्जा

Fri, 04 Dec 2020 09:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
mlc election result 2020 live update  up mlc teachers election All six seat of Teacher constituency declared Bjp won three seats
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की छह में से तीन सीटें जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। पहला मौका है जब शिक्षक क्षेत्र की सीट से भाजपा उम्मीदवार उच्च सदन में पहुंचेंगे। भाजपा ने शिक्षक क्षेत्र की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से तीन पर उसे जीत मिली है। एक सीट सपा के खाते में आई है जबकि एक सीट पर शर्मा गुट व एक पर निर्दलीय का कब्जा रहा। उधर, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से परिषद की पांच सीटों के चुनाव की मतगणना अभी चल रही है। भाजपा व सपा दो-दो सीट पर बढ़त बनाए हैं जबकि लखनऊ  स्नातक क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय कांति सिंह कड़े मुकाबले में बढ़त लिए हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों पर करीब 30 घंटे से अधिक चली मतगणना के बाद शुक्रवार को नतीजे घोषित कर दिए गए। शिक्षक खंड लखनऊ में भाजपा के उमेश द्विवेदी, बरेली-मुरादाबाद खंड में भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और मेरठ खंड में भाजपा के श्रीचंद्र शर्मा विजयी हुए। वहीं गोरखपुर-फैजाबाद खंड में शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी चुनाव जीते हैं। वाराणसी खंड में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव चुनाव जीते हैं। आगरा खंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी हुए हैं, अग्रवाल वित्तविहीन शिक्षक महासंघ से जुड़े हैं।
विज्ञापन


मतगणना अभी जारी

दूसरी तरफ स्नातक क्षेत्र की सीटों पर मतगणना अभी जारी है।

लखनऊ स्नातक क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय कांति सिंह और भाजपा के अवनीश सिंह में कड़ा मुकाबला चल रहा है। तीसरे राउंड के बाद कांति सिंह को 11893 और अवनीश सिंह को 11206 मत मिले हैं।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र में सपा के मान सिंह यादव भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा से आगे चल रहे हैं। मानसिंह को 21,281 और यज्ञदत्त शर्मा को 18,476 मत मिले हैं।

वाराणसी स्नातक क्षेत्र में सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह पर 2339 मतों की बढ़त बना रखी है। छठे राउंड के बाद सिन्हा को 22,155 और केदारनाथ सिंह को 19816 मत मिले हैं।

आगरा स्नातक क्षेत्र में भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सातवें राउंड तक सपा के डॉ. असीम यादव पर 3818 मतों से बढ़त बना रखी है। यहां कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

मेरठ स्नातक क्षेत्र में भाजपा के दिनेश गोयल ने आठवें राउंड तक मतगणना के बाद ओम प्रकाश शर्मा गुट के हेमसिंह पुंडीर पर 13 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना रखी है। दिनेश गोयल को 19,993 और पुंडीर को 6912 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed