फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mla wants more money than chief secretary

IAS से ज्यादा पगार चाहते हैं यूपी के विधायक!

Sat, 28 Jun 2014 11:04 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jun 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
mla wants more money than chief secretary

काम के मामले में भले ही नेता अफसरों से पीछे हों लेकिन बसपा के एक विधायक का कहना है कि विधायकों को अफसरों से ज्यादा वेतन मिलना चाहिए।

विज्ञापन


विधान परिषद में शुक्रवार को शून्य प्रहर में बसपा के प्रशांत चौधरी ने विधायकों के वेतन-भत्ता के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रोटोकॉल में विधायक का दर्जा मुख्य सचिव से ऊपर है।
विज्ञापन


इसलिए विधायकों का वेतन भी उनसे ज्यादा होना चाहिए। प्रशांत ने विधायकों का वेतन मुख्य सचिव से एक रुपया ज्यादा करने की मांग की।

...और सुना दी एक कहानी

mla wants more money than chief secretary

शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सदस्यों के वेतन के मामले में किसी अधिकारी से तुलना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा इस सिलसिले में वह एक प्रसंग सदन के सामने रख रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह किसी सदस्य की बात का विरोध कर रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि गोविंद बल्लभ पंत जब मुख्यमंत्री थे तो एक नवाब साहब भी विधायक थे। नवाब साहब ने तनख्वाह की तुलना करते हुए कहा था कि अमुक लोगों की तुलना में सदन के सदस्यों को मिलने वाला वेतन उनकी तौहीन है।

विधायक की गरिमा की तुलना वेतन-भत्तों से नहीं

mla wants more money than chief secretary

तब ज्यादातर सदस्यों व पंत जी ने कहा था कि विधायक की गरिमा की तुलना उसके वेतन-भत्तों से नहीं होती। विधायक का मूल्यांकन उसके सेवाकार्य व जनता के लिए किए कामकाज से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed