फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA's uproar over refusal to free cars pass from toll in lucknow

टोल से गाड़ियां फ्री में निकालने से इनकार पर विधायक का हंगामा, बाद में दी सफाई

Mon, 30 Nov 2020 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 01:10 AM IST
सार

  • निगोहां के दखिना टोल प्लाजा के प्रबंधक का आरोप, विधायक ने दी थी 250 फ्री वाहनों की सूची,  मना करने पर भड़के समर्थकों ने पीटा
  • सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
  • रायबरेली के बछरावां से भाजपा विधायक हैं राम नरेश रावत 

विज्ञापन
MLA's uproar over refusal to free cars pass from toll in lucknow
हंगामा करते राम नरेश रावत... - फोटो : amar ujala

विस्तार

निगोहां के दखिना टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर रायबरेली के बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने जमकर हंगामा किया। टोल प्रबंधक का आरोप है कि विधायक टोल प्लाजा पर अपनी व परिचितों की 250 गाड़ियों के फ्री में आने-जाने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। इनकार पर उनके समर्थक भड़क गए और टोल प्रबंधक व उनके कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। टोल प्रबंधक धीरज कुमार श्रीवास्तव ने निगोहां थाना पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सैयद नईमुल हसन का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मारपीट व हंगामे की घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। टोल के कर्मचारियों ने बताया कि विधायक राम नरेश रावत अपने 20-25 समर्थकों के साथ ऑफिस पहुंचे और प्रबंधक को करीब 250 वाहनों के नंबर की एक सूची सौंपी। विधायक का कहना था कि उक्त सूची में उनकी व परिचितों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के नंबर है, जिन्हें अक्सर लखनऊ आना-जाना होता है। उन्होंने सूची में शामिल वाहनों से टोल शुल्क न वसूलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने विधायक के साथ आने वाले वाहनों को निशुल्क करने को कहा। बाकी वाहनों के लिए उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि इस पर विधायक के समर्थक गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। समर्थकों ने टोल प्रबंधक को कुर्सी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। अन्य अधिकारी व कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। कुछ कर्मचारी टोल पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास मदद के लिए पहुंचे लेकिन, सत्तापक्ष का मामला होने के चलते मूकदर्शक बने रहे।

इस बीच विधायक के समर्थकों ने टोल के कार्यालय में जमकर मारपीट की। करीब आधा घंटा अराजकता मचाने के बाद सभी टोल के अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाते हुए चले गए। इसके बाद प्रबंधक धीरज कुमार श्रीवास्तव ने थाना पहुंचकर विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी। प्रबंधक का कहना था कि विधायक के साथ आए महेंद्र रंजन, राजा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, उज्ज्वल सिंह पटेल समेत आठ-10 लोगों ने मारपीट की थी। उन्होंने मारपीट के फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें विधायक और उनके समर्थक नजर आ रहे हैं।


विधायक की सफाई, छूट मांगने पर समर्थक को पीटा, मदद के लिए पहुंचे थे
विधायक राम नरेश रावत का कहना है कि उनका एक समर्थक राजकुमार गुप्ता उर्फ भल्लू लखनऊ से अपनी कार से जा रहा था। उसके साथ कुछ अनुसूचित जाति के लोग भी थे। उसने टोल प्लाजा पर स्थानीय होने के नाते छूट मांगी, जिस पर वहां के कर्मचारियों ने मना कर दिया। यही नहीं, उसकी गाड़ी रोककर उसे पीटा। जातिसूचक शब्द कहे और कार तोड़ डाली। उसने फोन कर मदद मांगी तो वह सहंगों में एक बैठक कर रहे थे। वह कार्यकर्ता की मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। टोलकर्मियों ने कार्यकर्ता को पीटा और उसकी गाड़ी तोड़ दी जो बहुत ही गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed