फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA's brother beats a labourer in faizabad police starts investigation.

मजदूर की बेरहमी से पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर पल्टी मार गए भाजपा सांसद, पुलिस की किरकिरी

Sun, 22 Apr 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 22 Apr 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
MLA's brother beats a labourer in faizabad police starts investigation.
अपने शरीर पर लगीं चोटें दिखाता रामराज। - फोटो : amar ujala

भाजपा के मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ के भाई पर साइकिल चोरी के आरोप में गांव के एक मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटने और दो हजार रुपये की नकदी छीनने की रिपोर्ट दर्ज होने बाद सियासत गरमा गई है। कैंट थाने में शनिवार को भाजपा के जिस दिग्गज नेता ने मजदूर की पैरवी कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वो रविवार को बैकफुट पर आ गए। सांसद लल्लू सिंह ने अब मामले को विपक्षियों की साजिश ठहराते हुए विधायक के भाई को क्लीनचिट दे दी है। हाल यह है कि हर घंटे तेजी से बदल रहे घटनाक्रम से अब सुलह-समझौते से मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें तेज हो गई है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा गांव में मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा के घर के सामने रहने वाले उनके समर्थक दिनेश कुमार की शुक्रवार शाम साइकिल गायब हो गई। शनिवार सुबह उसने विधायक के भाई विक्की बाबा को जानकारी दे गांव निवासी मजदूर रामराज (30) पर शक जताया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर नाराज विक्की बाबा ने रामराज को पकड़वा लिया और उसे एक पेड़ से बांधकर पीटा। मजदूर पत्नी मालती का आरोप है कि इस दौरान उसके पति से दो हजार रुपये भी छीन लिए गए। तहरीर लेकर कैंट थाने गया तो पुलिस ने भगा दिया। वो शिकायत लेकर भाजपा सांसद लल्लू सिंह के घर गया। मामले में सांसद ने पहले फोन करके एसपी सिटी अनिल सिसोदिया से थानेदार की शिकायत की और फिर खुद थाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मजदूर रामराज ने रविवार को बताया कि उस पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया गया है। जबकि वह अपनी ड्यूटी से ही रात आठ बजे के करीब घर आया था। शनिवार सुबह नौ बजे विधायक के भाई व चार अन्य लोग आए और उसे ले गए। पेड़ में बांधकर पीटा और दो हजार रुपये भी ले लिए। मुझे पुलिस चौकी ले गए, जहां सिपाही ने भी गालियां देकर थप्पड़ मारा। बाद में सांसद लल्लू सिंह के फोन करने पर उसे कुर्सी पर बैठाया गया। कैंट थाना पुलिस ले गई और रिपोर्ट दर्ज की। मजदूर ने सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही विधायक के भाई पर केस दर्ज हो पाया।

दोनों पक्षों की दर्ज की गई रिपोर्ट

MLA's brother beats a labourer in faizabad police starts investigation.
पीड़ित रामराज व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala

एसपी सिटी अनिल सिसोदिया ने कहा कि मामले में सांसद की तल्खी और फटकार के बाद हमने सख्त निर्देश देकर कैंट थाने में पीड़ित मजदूर की पत्नी मालती की तहरीर पर विक्की बाबा व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ पेड़ में बांधकर पिटाई करने समेत दो हजार नकदी छीनने का केस दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार की तहरीर पर रामराज पर साइकिल चोरी का भी केस दर्ज किया गया। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि मजदूर को पीटा गया है। उसको चोटें भी आई हैं। हालांकि जांच में पैसे छीनने की बात गलत पाई गई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।

एसओ कैंट ने की ज्यादती : गोरखनाथ बाबा
विधायक गोरखनाथ बाबा का कहना है कि रामराज को शुक्रवार शाम गांव के लोगों ने साइकिल चोरी करते हुए देखा। शनिवार सुबह गांव में आने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनके आवास के सामने ही विवाद होने लगा। यह देख मेरे भाई विक्की ने रामराज को खुद थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। उनका आरोप है कि मामले में कैंट थाना प्रभारी ने ज्यादती की है।

उन्होंने मौके पर आकर हकीकत जाने बगैर किसी दबाव में उनके भाई के खिलाफ एकतरफा केस दर्ज किया है। बताया कि इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बेवजह उनके भाई को फंसाया है। उन्होंने कैंट थाना प्रभारी पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें व उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है।

सांसद व जिलाध्यक्ष बोले, विधायक का परिवार निर्दोष

MLA's brother beats a labourer in faizabad police starts investigation.

मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को सांसद लल्लू सिंह व पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने विपक्षियों की साजिश करार दिया है। जारी बयान में सांसद का कहना है कि यह मोहल्ले के दो व्यक्तियों के बीच की घटना है। दोनों एक-दूसरे के परिचित है। इस कारण मारपीट के साथ लूट का मुकदमा संदेहास्पद हो सकता है। विधायक के भाई का इससे कोई संबंध नहीं है।

मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए कहा गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक की लोकप्रियता को देखते हुए इस प्रकार के फर्जी आरोप लगाये गये है। पुलिस विवेचना में साक्ष्य सामने आ जाएंगे। विधायक व उनका परिवार निर्दोष है। विधायक के भाई का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मामले में सांसद का बयान विज्ञप्ति के रूप में आया मगर फोन पूरे दिन बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed