फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mla's brother arrested in goa case

सपा विधायक का भाई भी वेश्यावृत्ति में धरा

Fri, 30 Aug 2013 08:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
mla's brother arrested in goa case

गोवा के एक होटल में वेश्यावृत्ति करते धरे गए सीतापुर के सेवता क्षेत्र से विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू के साथ पांच लोगों में बाराबंकी सदर सीट के सपा विधायक का भाई धर्मेंन्द्र यादव भी शामिल है।

विज्ञापन


यह खबर आते ही रातों रात शहर में लगी सपा की उन तमाम होर्डिंग्स व पोस्टरों को हटा दिया गया जिनमें धर्मेन्द्र यादव के फोटो थे। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने मीडिया से भी दूरी बना रखी है।
विज्ञापन


विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू को मंगलवार देर रात छह अन्य साथियों के साथ पणजी के विवा-गोवा होटल से गिरफ्तार किया गया था।

विधायक के साथ गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों में से एक बाराबंकी सदर विधानसभा सीट से सपा विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के छोटे भाई धर्मेन्द्र यादव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा विधायक के भाई की गिरफ्तारी की चर्चा शहर में होने के बाद बुधवार की रात शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जहां धर्मेंद्र यादव के नाम व फोटो लगी होर्डिंग्स थी उन्हें रातों रात हटवा दिया गया।

सपा विधायक धर्मराज सिंह इस मामले में किसी से भी कोई बात नहीं कर रहे है। विधायक से संपर्क किया गया तो फोन उनके एक सहयोगी धीरेंद्र ने उठाया और कहा की अभी कुछ देर बाद विधायक जी से बात होगी लेकिन फिर उसके बाद विधायक से संपर्क नहीं हो सका।

सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज ने इस बाबत बताया कि उन्हें गोवा में हुए घटनाक्रम की जानकारी नहीं है, इतना जरूर पता है कि धर्मेन्द्र यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर गए हुए हैं।

विवादों से है पुराना रिश्ता
गोवा वेश्यावृत्ति कांड में सपा विधायक के साथ पकड़े गए धर्मेन्द्र यादव का विवादों से पुराना रिश्ता है। ठेकेदारी व जमीन की प्लाटिंग का काम करने वाले धर्मेन्द्र का नाम जनवरी में शहर के पैसार के पास हुई एक युवक की हत्या के आरोप में आया था, लेकिन बाद में वादी के ही मुकर जाने पर पुलिस ने मामला रफा दफा कर दिया।

वहीं बीते साल एक महिला व उसके पुत्र को गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर धर्मेन्द्र ने जमकर पीटा था। यह मामला भी सुर्खियों में रहा था और इसके बाद धर्मेन्द्र व उनके विधायक भाई सुरेश ने मीडिया के सामने सफाई दी थी।


मालूम हो कि धर्मेन्द्र यादव बंकी ब्लाक प्रमुख आशा यादव का प्रतिनिधि है। आशा यादव बसपा से ब्लाक प्रमुख चुनी गई थीं और पति सुरेश यादव के विधायक बनने के बाद वह सपा में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed