लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को वृंदावन योजना के अंतर्गत तीन आरडब्ल्यूए- हिमालय एन्क्लेव, कैलाश एन्क्लेव और नीलगिरी एन्क्लेव में एक-एक पुस्तकालय स्थापित कराई। विधायक ने बताया कि यह उनके उस संकल्प का हिस्सा है जिसके तहत सरोजनीनगर की प्रत्येक आरडब्ल्यूए को वह संवाद अध्ययन और आत्मविकास का केंद्र बनाना चाहते हैं। इन पुस्तकालयों में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकें हैं। मौके पर गोमती द्विवेदी, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विधायक राजेश्वर ने स्थापित कराया पुस्तकालय