फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Dr. Rajeshwar Singh encouraged the youth

Lucknow News: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को किया प्रोत्साहित

Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
MLA Dr. Rajeshwar Singh encouraged the youth
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, आज के युवा नवप्रवर्तन और अवसरों से भरे भारत में अपना भविष्य संवारने के लिए अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली हैं। वर्ष 2023 तक भारत में 1,100 से अधिक विवि और 50,000 कॉलेज हैं। नई शिक्षा नीति ने व्यावसायिक कौशल पर जोर देकर सीखने के तरीकों को बदला है।
विज्ञापन



उन्होंने लिखा, विश्वस्तरीय शिक्षा आपके द्वार पर है। 200 से अधिक विदेशी विश्वविद्यालय अब भारतीय संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं, जिससे युवाओं को बिना देश छोड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा की सुविधा मिल रही है। 2023 टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में, कई भारतीय संस्थानों ने शिक्षण और अनुसंधान के लिए उच्च अंक हासिल किए, जिससे उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी।
विज्ञापन


विधायक ने लिखा, 2023 में भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 85 करोड़ को पार कर गई। 5जी तकनीक के तेजी से विस्तार के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी डिजिटल क्रांति का हिस्सा बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed