फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mistry suggests party workers to work in tandem

मिस्त्री ने दी तालमेल बनाकर काम करने की नसीहत

Thu, 11 Jul 2013 04:57 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
mistry suggests party workers to work in tandem
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस नेताओं को आपसी तालमेल बनाकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस केप्रवक्ताओं की भी क्लास ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगली बार जब वह आएंगे तो बताएंगे कि नरेन्द्र मोदी से निपटने के लिए कैसी रणनीति अपनाई जाए। प्रवक्ताओं को सोशल मीडिया पर भी ध्यान देने के साथ-साथ मीडिया से बेहतर संबंध बनाने और सतत संवाद कायम रखने की सीख भी दी।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बजाय पार्टी छोड़कर जाने और फिर दोबारा लौटने वालों को ज्यादा तरजीह दिए जाने पर नाराजगी का इजहार करते हुए पार्टी नेतृत्व को इस ओर ध्यान देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को फैजाबाद रवाना होने से पहले मिस्त्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं और लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।


कुछ नेताओं ने उनसे अलग से भेंट की। मिस्त्री ने प्रवक्ताओं से कामकाज के  बारे में जानकारी ली और मीडिया का ज्यादा से ज्यादा सहयोग लेने के लिए सतत संवाद पर जोर दिया।



उनका कहना था कि प्रदेश कांग्रेस को सोशल मीडिया पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि इसके जरिये भी बड़े वर्ग तक पहुंच बनाई जा सकती है।

उन्होंने प्रवक्ताओं को सीख दी कि किसी भी मुद्दे पर पूरी तैयारी के साथ मीडिया के सामने आएं। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी छोड़़कर जाने तथा फिर लौटकर आने वालों को ज्यादा तरजीह दिए जाने का मामला उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed