फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mistry meets partymen yesterday

मिस्त्री बोले, अब फैसले ऊपर से तय नहीं होंगे

Thu, 01 Aug 2013 07:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 07:03 AM IST
विज्ञापन
mistry meets partymen yesterday

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अब ऊपर से नहीं, नीचे से तय होंगे। चुनाव भी प्रत्याशी नहीं पार्टी लड़ेगी।

विज्ञापन


उन्होंने संगठन को दुरुस्त करने को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए 20 अगस्त तक सभी जिला कमेटियां और सितंबर के पहले सप्ताह तक ब्लाक स्तर की कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिस्त्री बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में 75 जिला और शहर अध्यक्षों की पहली बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले संगठन को हर स्तर पर दुरुस्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटल संगठनों का ठीक प्रकार से गठन हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब फैसले ऊपर से नहीं होंगे, नीचे के कार्यकर्ता जो तय करेंगे वही होगा। प्रत्याशी चयन के लिए भी बायोडॉटा दिल्ली नहीं जाएंगे।

निचले स्तर पर लोगों की राय से ही उम्मीदवार चुने जाएंगे। पहले प्रदेश, जिला और फिर ब्लाक कमेटियों का विविधत गठन किया जाए। महिलाओं को सभी स्तरों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए।

संगठन के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाए। प्रदेश में उनकी कमियों को उजागर करें और उन पर अमल कराएं। फ्रंटल संगठनों में नए लोगों को जोड़ा जाए।

कांग्रेस प्रभारी ने हर जोन के जोनल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। उन्होंने एक महीने में प्रस्तावित संगठनात्मक कामकाज और नेताओं के दौरों को लेकर भी चर्चा की।

जिम्मेदार पदाधिकारियों का लक्ष्य भी तय किया। कई जिलों के नेताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। मिस्त्री ने उनकी बात सुनी और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह आठों जोन का दौरा कर चुके हैं। मेरठ जोन को छोड़कर सभी जगह जिला स्तर के नेताओं से मिल चुके हैं।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, राष्ट्रीय सचिव और सहप्रभारी नसीब सिंह, प्रकाश सिंह, जुबेर खान और राणा गोस्वामी, विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर और विधान परिषद में नेता नसीब पठान भी मौजूद थे।

मिस्त्री ने खाद्य सुरक्षा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed