फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Mission Shakti-5.0' launched in UP CM Yogi releases SOP booklets

दिशा पाटनी के घर हमला: 'मारीच की तरह यूपी में घुसा अपराधी...,' सीएम योगी बोले- गोली लगी तो मांगने लगा माफी

Sat, 20 Sep 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 12:03 PM IST
सार

यूपी में शनिवार को 'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिशा पाटनी के घर हमला करने के लिए अपराधी मारीच की तरह यूपी में घुसा। लेकिन, गोली लगी तो माफी मांगने लगा। 

विज्ञापन
'Mission Shakti-5.0' launched in UP CM Yogi releases SOP booklets
सीएम योगी ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन - फोटो : @myogiadityanath 'X" Account

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को लोक भवन सभागार में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित 'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP की पुस्तिकाओं का विमोचन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मंत्री बेबी रानी मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर गोलाबारी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को महिला सम्मान के लिए सरकार की सख्ती से जोड़ा। उन्होंने गोलीबारी करने वाले अपराधी की तुलना रामायण के पात्र 'मारीच' (राक्षस) से करते हुए कहा कि उसने वेश बदलकर यूपी में घुसा था। उसने एक महिला की सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश की थी। लेकिन, जब पुलिस की गोली लगी तो चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा, 'गलती से यूपी में घुस आया था और अब आगे ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा।' सीएम ने कहा कि ऐसे जो भी अपराधी महिला सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे ऊपर या यूपी से बाहर जाना ही होगा।

विज्ञापन

सरकार अपराधी के साथ ऐसे ही सख्ती से निपटेगी

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को लोकभवन में 'मिशन शक्ति-5.0' अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार की सख्ती का संदेश देते हुए सीएम ने कहा, 'आपने कल देखा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक अपराधी दूसरे राज्य से यूपी आया था। लेकिन, जब उसे गोली लगी तो उसे तत्काल समझ में आ गया कि अब यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने जान जोखिम में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं सम्मान और आत्मनिर्भरता में बाधा बनने वाले हर अपराधी के साथ ऐसे ही सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अपराधी गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर हैं

बता दें कि राजस्थान के जैतारण स्थित बेडकला निवासी रामनिवास शुक्रवार को बरेली में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। इस मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी को भी गोली लगी थी। दोनों अपराधी गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े रामनिवास और अनिल गोली लगने के बाद काफी देर तक जमीन पर ही छटपटा रहे थे। पुलिस से माफी मांगते हुए कह रहे थे कि अब योगी के यूपी में वह कभी नहीं आएंगे। पुलिस के समने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed