फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mission prerna will change the picture of basic education: Yogi

मिशन प्रेरणा से बदलेगी बेसिक शिक्षा की तस्वीर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 22 Dec 2019 03:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Mission prerna will change the picture of basic education: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात को सुधारते हुए तार्किक बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा से शिक्षा के स्तर में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम की विसंगतियां दूर करने को भी कहा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अगर प्रारंभिक स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो तो उन्हें माध्यमिक व उच्चस्तर की शिक्षा में कोई कठिनाई नहीं होगी। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर ‘मिशन प्रेरणा’ के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों को लगातार प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक शिक्षकों की तैनाती की विसंगतियां दूर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई करके उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की एल्युमिनाई मीट आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने ‘मिशन प्रेरणा’ को पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने मानव संपदा पोर्टल, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा समीक्षा, परीक्षा आदि के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने पुस्तकों को रोचक बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रायोगिक पक्ष के बारे में भी बताया जाए।

नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों की अवस्थापना सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के अलावा सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

मिशन प्रेरणा में खास
मिशन प्रेरणा के तहत 75 जिलों में 1.1 लाख से अधिक विद्यालय, साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षक और 1.2 करोड़ छात्र आच्छादित होंगे। इसमें जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और इसका फोकस बुनियादी शिक्षा पर होगा। इसके परिणाम अगले ढाई वर्षों में मिलेंगे।

मिशन प्रेरणा के लक्ष्य स्पष्ट होंगे, जिसमें प्रशासनिक और शैक्षिक जवाबदेही शामिल होगी। विद्यार्थियों को अच्छी बेसिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर प्रेरक ब्लॉक, प्रेरक जिला जैसी घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed