फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mission admission

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रवेश आवेदन 19 से, मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे प्रवेश, ऑनलाइन व ऑफलाइन हो सकेंगे आवेदन

Sat, 13 Mar 2021 06:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
mission admission
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो रही है। प्रवेश आवेदन ऑनलाइन होंगे। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश आवेदन शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। कॉलेज में ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है। यह निर्णय शनिवार को प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश-समिति की प्रभारी/समन्यवयक डॉ. अल्का द्विवेदी को बनाया गया है। समिति ने तय किया कि प्रवेश फॉर्म व विवरणिका का मूल्य पिछले साल की तरह 600 रुपये ही रहेगा। इसमें कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फार्म कॉलेज की वेवसाइट kcpgclko.in पर 19 मार्च से और ऑफलाइन कॉलेज के प्रशासनिक भवन से 01 अप्रैल से मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। मेरिट में आरक्षण निर्देशों का पालन किया जाएगा। प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 18 जून को जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची के प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून है। जरूरत पड़ने पर दूसरी प्रवेश सूची 22 जून जारी की जाएगी, जिससे 25 जून तक प्रवेश लिए जाएंगे। स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 26 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन

बीएससी, बीबीए में भी प्रवेश संभावित
प्राचार्य ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी व बीबीए पाठ्यक्रम से संबद्धता की कार्यवाही अंतिम चरण है। इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसे अन्य बीएससी कोर्सों के साथ जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा शुल्क में सहायता भी दी जाएगी। कॉलेज में कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए रेमिडियल क्लास की व्यवस्था की गई है। पीजी विद्यार्थियों के लिए यूजीसी-नेट की तैयारी हेतु नियमित क्लास संचालन की भी सहमति बैठक में बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स व सीट
बीए : 800 सीट
बीकॉम : 360 सीट
बीकॉम आनर्स : 60 सीट
बीजेएमसी : 60 सीट
बीएलआईएस : 60 सीट
एमए हिन्दी : 60 सीट
एमए समाजशास्त्र : 60 सीट
एमए शिक्षाशास्त्र : 40 सीट
एमकॉम वार्षिक : 60 सीट
एमकॉम एप्लाइड इकोनॉमिक्स : 60 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed