{"_id":"60e45f318ebc3e49b85cceee","slug":"mission-admission-it-girls-college-pg-admission-process-starts-today-lucknow-news-lko585687125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : आईटी गर्ल्स कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 7 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : आईटी गर्ल्स कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 7 जुलाई से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आईटी गर्ल्स कॉलेज में पीजी कोर्सेज में नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। प्राचार्या डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि संस्थान में एमए इंग्लिश, एमए जियोग्राफी, एमए समाजशास्त्र, एमए वुमेन स्टडीज, एमए इकनॉमिक्स, एमएससी न्यूट्रिशन, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बायोटेक, एमएससी केमिस्ट्री में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रवेश के लिए अलग-अलग कोर्सों में स्नातक स्तर पर न्यूनतम 45 व 50 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर साइंस स्नातक एमए मेंआवेदन कर रहे हैं तो उन्हें स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। वे विद्यार्थी जिन्होंने एमए में आवेदन किया है, लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष में उसका वह विषय ही नहीं था तो उसे आवेदन के लिए स्नातक में उस विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
डॉ. प्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से कॉलेज वेबसाइट www.itcollege.ac.in पर किए जा सकते हैं। इसके लिए शुल्क 1700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज से सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक 900 रुपये में प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही एक वर्षीय प्रोफेशनल रेग्युलर कोर्स बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के आवेदन भी 7 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन 1700 रुपये देकर किए जा सकते हैं जबकि ऑफलाइन फॉर्म कॉलेज से 900 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।