लखनऊ में खोजिए 'मैंगो', मिलेगा 5 हजार ईनाम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता इंसानों के विज्ञापन हर रोज तकरीबन हर अखबार में छपे नजर आते हैं, लेकिन शायद ही उन पर किसी की निगाह टिकती हो।
लेकिन, लखनऊ के एक नामी अखबार में गुमशुदगी का एक ऐसा विज्ञापन छपा है जो शहरवासियों के लिए चर्चा का हॉट टॉपिक बन गया है।
पिछले दिनों लापता हुए मैंगो की छानबीन पुलिस तो कर ही रही है, तमाम लोग भी उसकी तस्वीर लिए खोजने में मशगूल हैं।
आप इस गुमशुदगी के मामले की तह में जाएंगे, तो आपको शायद यकीन न हो लेकिन यह मामला एकदम सच है।
16 जून को गायब हुआ था मैंगो
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लोगों की गुमशुदगी का मामला भले ही प्रकाश में न आए, लेकिन एक कुत्ते की गुमशुदगी पूरे शहर में चर्चा का मुद्दा है।
शहर के पॉश इलाके अलीगंज के सेक्टर एफ निवासी प्रिटिंग का काम करने वाले अमिताभ कौशल ने अपने कुत्ते के गायब हो जाने पर अलीगंज थाने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है।
प्रिटिंग का काम करने वाले अमिताभ ने दैनिक अखबारों में मैंगो नाम के अपने कुत्ते की गुमशुदगी का इश्तहार भी दिया है।
अमिताभ के मुताबिक, उन्हें कुत्ते पालने का शौक है और 16 जून को मैंगो अचानक लापता हो गया। इसके बाद, उन्होंने अलीगंज थाने में मैंगो की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस नहीं कर रही पुष्टि
हालांकि, अलीगंज थाने के एसओ से बात करने पर यह पुष्टि नहीं हो पाई कि अमिताभ ने एफआईआर दर्ज कराई है या नहीं।
गौरतलब है कि गोल्डेन रट्रीवर ब्रीड का मैंगो काफी महंगा है और शायद यही वजह है कि अमिताभ ने उनके कुत्ते को घर पहुंचाने वाले शख्स को पांच हजार रुपये ईनाम के रूप में देने का एलान भी किया है।
अमिताभ ने बताया कि उन्होंने मैंगो, क्रेजी और डेजी नाम के तीन विदेशी ब्रीड के महंगे कुत्ते पाले हुए हैं। अमिताभ अपने कुत्तों को परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं और उनकी देख-रेख भी वैसे ही करते हैं।