{"_id":"641ea8132898cccc6704c1b6","slug":"missing-man-s-dead-body-found-in-tendua-jungle-in-raebareli-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebereli: तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में गायब हुए युवक का शव मिला, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebereli: तीन दिन पहले रहस्यमय हालात में गायब हुए युवक का शव मिला, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम
Sat, 25 Mar 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
तीन दिन पहले गायब हुए युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया है। घरवालों ने आरोप लगाया कि अगर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होती तो युवक जिंदा मिल जाता।
विज्ञापन
मृतक युवक भरत लाल (फाइल फोटो) व जगह की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के गुरुबख्श खेड़ा मजरे इसिया गांव में तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब किसान का शव शनिवार की सुबह तेंदुआ जंगल में मिलने से दहशत फैल गई। लिखा पढ़ी के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन गुस्साए लोगों ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घरवालों का आरोप है की घटना वाले दिन ही पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों से मिलकर लेनदेन करके कोई कार्रवाई नहीं की। गांव निवासी भरत लाल (35) बुधवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजनों के मुताबिक उसे गांव के ही राम सजीवन बुलाकर ले गए थे। पिता रामखेलावन भाई दीपक कुमार ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
बृहस्पतिवार की शाम मृतक के भाई दीपक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही रामसजीवन व कौशल के विरुद्ध अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका का मुकदमा पंजीकृत कराया था। शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के विनायकपुर प्रधान विनोद यादव ने पुलिस को सूचित किया कि गांव के तेंदुआ जंगल में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक का चेहरा क्षतविक्षत था। चेहरे से पहचान नहीं हो पा रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता रामखेलावन, भाई दीपक कुमार ने शव की शिनाख्त भरत लाल के रूप में की। मृतक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था । भरत लाल की मौत की खबर मिलते ही पत्नी संजू (32) बेटी संजना (14), बेटे सनी का रो रो कर हाल बेहाल है।
मृतक भरत लाल की हत्या में नामजद रामसजीवन के भाई जागेश्वर प्रसाद उर्फ मटरू की हत्या के मामले में मृतक भरत लाल 8 अप्रैल 2004 में नामजद था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आरोपियों की तलाश जारी है।