नौ मंडलों ने नहीं दी गई शिक्षक भर्ती की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में चल रही प्रशिक्षित शिक्षकों (एलटी) की भर्ती की सूचना प्रदेश के नौ मंडलों ने अब तक नहीं दी है।
इन मंडलों में मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, इलाहाबाद व चित्रकूट मंडल शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इन मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों को सूचना न देने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के लिए तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।
सूचना न दी गई तो होगी कार्रवाई
भर्ती का अधिकार मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक को दिया गया। उन्हें यह निर्देश दिया गया था कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और निदेशालय को भी इसकी जानकारी समय-समय पर दी जाए।
इसके बावजूद नौ मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों ने निदेशालय को सूचना नहीं दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इन मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों को दोबारा पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अब तक की गई कार्रंवाई की जानकारी दो दिन में उपलब्ध कराएं।
इसके बाद भी यदि सूचना नहीं दी जाती है तो संबंधित मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।