फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misguided to police in case of ajeet singh murder case

अजीत हत्याकांड में आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस को किया गुमराह

Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
misguided to police in case of ajeet singh murder case
लखनऊ। अजीत सिंह की हत्या में शामिल शूटरों ने पुलिस को गुमराह कर दिया है। इस हत्याकांड में फरार एक शूटर का नाम व पता फर्जी बताया गया। यह खुलासा पुलिस की पड़ताल में हुआ है। पुलिस अब इस मामले के सभी आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेगी। अजीत सिंह की हत्या में शामिल शूटर संदीप उर्फ बाबा ने अपने एक साथी का नाम गलत बता दिया था। जिस शूटर रवि यादव को पुलिस ढूंढ रही है, उसका असली नाम कुछ और है। यह बात पड़ताल में कुछ दिन पहले ही पुलिस को पता चली है।
विज्ञापन

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में सबसे पहले शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। 21 जनवरी को पूछताछ में उसने पूरी साजिश की कई परतें खोली थीं। बाबा ने बताया था कि अजीत की हत्या आजमगढ़ जेल में बंद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू और अखंड सिंह के कहने पर की है। शूटरों का बंदोबस्त गिरधारी के कहने पर हुआ था। संदीप ने पांच शूटरों के नाम तो पुलिस को सही बताए थे लेकिन छठे शूटर का नाम रवि यादव बताया था। उसने बताया कि वारदात के बाद गिरधारी के साथ रवि यादव स्कूटी से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने रवि यादव की तलाश शुरू की तो पता चला कि रवि यादव नाम का कोई शूटर नहीं है। संदीप ने उसका नाम व पता गलत बताया था।
विज्ञापन

विभूतिखंड पुलिस इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए संदीप व दो अन्य शूटरों को फिर से रिमांड पर लेगी। इस वारदात में अब तक शूटर शिवेन्द्र सिंह उर्फ अकुंर, संदीप बाबा, मुस्तफा उर्फ बंटी, राजेश तोमर पकड़े गये हैं। इनके अलावा मददगार प्रिंस, रेहान, बंधन जेल में हैं। मददगार विपुल सिंह, प्रदीप कबूतरा, कुणाल की तलाश की जा रही हैं। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर जेल गए। कुछ दिन बाद जमानत पर बाहर निकल गए। वहीं सुनील राठी को वारंट बी पर लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed