फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants robbed a woman of her purse by attacking her with a sharp weapon

Lucknow News: धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स

Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a woman of her purse by attacking her with a sharp weapon
लखनऊ। चौक इलाके में स्कूटी से पति व बेटी के साथ जा रही महिला पर धारदार हथियार से वार कर बदमाश पर्स लूट ले गए। हमले में महिला व उनके पति को चोट आई है। महिला के पति ने चौक थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वजीरगंज के बावर्ची टोला निवासी राशिद अली डालीगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार रात वह स्कूटी से पत्नी नाजिया और आठ वर्षीय बेटी आयजा फातिमा के साथ घर जा रहे थे। सुभाष मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बिना नंबर प्लेट लगी काली रंग की बाइक पर सवार दो लुटेरों ने नाजिया के हाथ में मौजूद बैग छीनने के दौरान धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में नाजिया और उनके हाथ में चोट लगी। बदमाश पर्स लूटकर भाग निकले। पर्स में पांच हजार रुपये और कुछ जेवर थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने लुटेरों को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की कुछ फुटेज मिली है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed