{"_id":"6a0ccdd6ddc1aa9ea90a2c65","slug":"miscreants-rob-petrol-pump-cashier-of-mobile-phone-and-cash-lucknow-news-c-13-lko1096-1744399-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट्रोल पंप कैशियर से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट्रोल पंप कैशियर से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटी
Wed, 20 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। पहाड़पुर से संसारपुर रोड पर सोमवार की रात पेट्रोल पंप कैशियर से लूटपाट हुई। ई रिक्शा सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल व पांच हजार की नकदी लूट ले गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
महिगवां स्थित कमला फ्यूल पंप के कैशियर इटावा निवासी ऋषि यादव के अनुसार, वह अपनी शिफ्ट खत्म कर रात करीब 12:30 बजे पहाड़पुर चौराहे जा रहे थे। पंप से थोड़ी दूर पर बदमाशों ने उन्हें अकेला पाकर रोक लिया। आरोपियों ने उनसे मोबाइल फोन और जेब में रखे पांच-छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की और भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने पहाड़पुर पुलिस बूथ पर सूचना दी। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।