{"_id":"6a65228998df04e1f504f08a","slug":"miscreants-raid-grocery-merchants-home-family-held-hostage-and-robbed-lucknow-news-c-13-lko1096-1845211-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किराना कारोबारी के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किराना कारोबारी के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूट
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पहुंचे परिजन।
लखनऊ। इंदिरानगर के अमराई गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने किराना कारोबारी उमेश के घर में धावा बोला। परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध पर कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगा रही है।
अमराई गांव में बजरंग चौराहे के पास उमेश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी घर में ही किराने की दुकान है। उमेश के मुताबिक शुक्रवार रात वह पत्नी शांति के साथ कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में बेटी सीमा थी। देर रात करीब दो बजे असलहों से लैस बदमाश उनके घर में घुसे। खटपट की आवाज सुनकर सीमा की नींद खुल गई। वह कमरे से निकलीं तो बदमाश ने उनके सिर पर वार कर दिया। सीमा लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
बेटी की चीख सुनकर उमेश और शांति पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद तीनों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने शांति से अलमारी की चाबी मांगकर जेवर और नकदी लूट ली। बदमाश कमरों में रखे बक्से तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान भी लूटकर आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन
बेटे को फोन पर दी वारदात की सूचना
बदमाशों के जाने के बाद शांति ने डंडहिया में रहने वाले बेटे दीपक को फोन कर वारदात की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो बहन और माता-पिता लहूलुहान पड़े थे। दीपक ने पुलिस को फोन किया और मदद के लिए कुछ करीबियों को भी बुलाया। बदमाशों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। आरोप है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के हमले में उमेश और सीमा का सिर फट गया, जबकि शांति की कनपटी के पास गंभीर चोट है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की चार टीमें गठित, गश्त पर उठे सवाल
वारदात की जानकारी पर एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट पुलिस बल के साथ शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं।
खाली प्लॉट के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाश
उमेश के घर के बगल में खाली प्लॉट है, जिसमें काफी झाड़ियां हैं। छानबीन में सामने आया कि बदमाश खाली प्लॉट के रास्ते उमेश के घर की चहारदीवारी फांदकर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद छत के रास्ते से कमरे में पहुंचे। उमेश के पड़ोसियों ने बताया कि सुबह पुलिस के आने पर वारदात का पता चला।