{"_id":"670c459989d6de7f060609c4","slug":"miscreants-looted-rs-20-thousand-from-salesman-raebareli-news-c-101-1-rai1002-121047-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदमाशों ने सेल्समैन से 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदमाशों ने सेल्समैन से 20 हजार लूटे
Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। डलमऊ थाना क्षेत्र के एक देसी शराब ठेके के सेल्समैन को बदमाशों ने लूट लिया। सेल्समैन को लोहे की रॉड से पीटकर 20 हजार रुपये लूट लिए।थाना क्षेत्र के बिचपरी निवासी आयुष सिंह राधा पालमपुर देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। बीती शनिवार की शाम लगभग सात बजे आयुष पैसा लेकर बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गागंज से थुलरई के बीच आयुष को रोक लिया। इसके बाद लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी और डिग्गी में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। आयुष के पिता सुशील सिंह का आरोप है कि डायल 112 पुलिस ने लेनदेन कर पकड़ेे गए युवक को छोड़ दिया। घायल आयुष सिंह को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी के चिकित्सक मनीष मिश्रा ने बताया कि घायल के सिर व सीने में गंभीर चोट आई है। मामले को लेकर घायल के पिता सुशील सिंह ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों को नामजद किया है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले को दिखवा रहे हैं।