फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants entered the house with the intention of theft and attacked the woman with a knife

Lucknow News: चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर चाकू से किया हमला

Sun, 28 Sep 2025 08:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Sep 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered the house with the intention of theft and attacked the woman with a knife
घायल उमा।
लखनऊ। ठाकुरगंज के फरीदीपुर में शुक्रवार देर रात मुकेश रावत के घर में चोरी के इरादे से दो चोर घुस आए। इस बीच मुकेश की पत्नी उमा पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन


मुकेश की मां राजेश्वरी ने बताया कि बेटा मजदूरी करता है। मुकेश और उमा मकान के भूतल पर रहते हैं, जबकि वह पति शांता और दूसरे बेटे कन्हैया के साथ पहली मंजिल पर रहती हैं। शुक्रवार रात करीब एक बजे बहू उमा बाथरूम से निकल कर पानी पीने लगीं, तभी उसे गैलरी की तरफ दो नकाबपोश बदमाश नजर आए। उमा ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और दूसरे ने दीवार में सिर लड़ा दिया। उमा ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और सीढ़ियों के रास्ते छत पर होते हुए भाग निकले। हमले में उमा के सीने, बाएं गाल और बाएं कंधे पर चोट लगी। घरवाले उमा को प्राइवेट अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। राजेश्वरी ने बताया कि रात में छत की सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। छत के पीछे नीम का पेड़ है। उसी पर चढ़ कर छत पर होते हुए बदमाश घर में घुसे और उसी रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed