फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mirror image inaugrated in Ayodhya.

Ayodhya: जनता को समर्पित की गई शीशे की भूल भुलैया, "मिरर इमेज" में जाकर ढूंढ़ना होगा माता सीता को

Wed, 25 Dec 2024 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

अयोध्या में बनी शीशे की भूल भुलैया को जनता को समर्पित कर दिया गया। इस मिरर इमेज में अध्यात्म के साथ रोमांच का भी अनुभव होगा।

विज्ञापन
Mirror image inaugrated in Ayodhya.
अयोध्या में बनाया गया मिरर इमेज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात दी है। रामायण प्रसंग में शामिल माता सीता की खोज की थीम पर अयोध्या में मिरर इमेज (शीशे की भूल भुलैया) तैयार कराई गई है। इसका उद्घाटन बुधवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने किया।

विज्ञापन


राम पथ पर स्थित बेनीगंज जलकल कार्यालय में 1400 स्क्वायर फीट में 3.80 करोड़ की लागत से यह मिरर इमेज तैयार किया गया है। इसे आज जनता को समर्पित कर दिया गया। यह माता सीता की खोज की थीम पर आधारित है। अगर आप इसमें गुम हुए तो गाइड आपको गाइड करेंगे। आपको इस मिरर इमेज में घुसकर माता सीता की खोज करनी है। यहां शीशे की इमेज बनाई गई है। इसमें कई रास्ते हैं, जो शीशे के बनाए गए हैं। इसमें आप प्रवेश किए तो खुद की ही तस्वीर नजर आएगी और ऐसे में आपको माता सीता की खोज करनी है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - अटल जी का जन्म शताब्दी समारोह: सीएम योगी बोले- अटल जी ने रखी सुशासन की नींव, बोले- इसके लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  22 सेकेंड का ये वीडियो कर देगा बैंक लूट का खुलासा, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे


खोज करते-करते आपको उसी रास्ते से बाहर निकल भी जाना है। दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। योगी सरकार ने रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक दर्जन से अधिक योजनाएं संचालित की हैं। इसी क्रम में नगर निगम की पहल से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शीशे की भूल भुलैया को तैयार किया गया है।

बनाए गए हैं शीशे के अलग-अलग चैंबर्स

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसका निर्माण कराया गया है। इसके अंदर जाने के बाद बाहर निकलने का रास्ता खोजना होगा। इसके लिए शीशे के अलग-अलग चैंबर्स बनाए गए हैं। इस भूल भुलैया में एक साथ 20 लोग प्रवेश कर सकेंगे। इस भूल भुलैया में अध्यात्म के साथ रोमांच भी नजर आएगा।

इस भूल भुलैया में अधिकतम आठ से 10 मिनट तक श्रद्धालु रह सकते हैं। सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक यह खुला रहेगा। हर वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर जनता के लिए यह मुफ्त खोला जाएगा। बाकी के दिन श्रद्धालुओं को टिकट लेने होंगे।

25 रुपये प्रति व्यक्ति और 10 वर्ष तक के बच्चे निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 15 रुपये और विद्यालय समूह में बुकिंग के माध्यम से 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed