फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minors kidnapped two students in lucknow

छात्रों को अगवा कर पीटा, फिर फेंक दिया झाड़ियों में, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon, 05 Feb 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Feb 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
minors kidnapped two students in lucknow
डेमो - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में नाबालिग ने छह साथियों की मदद से शनिवार शाम कोचिंग में पढ़ने गए 12वीं के दो छात्रों का अपहरण किया। नहर किनारे जंगल में ले जाकर हाथपैर बांधकर बेतहाशा पीटा। मरणासन्न हालत में दोनों को झाड़ियों में फेंककर हमलावर भाग निकले। दो छात्रों के अपहरण से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने रात भर तलाश की, सुबह ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड ने कराहने की आवाज सुनी। दोनों को बंधन मुक्त करने के साथ थाने फोन किया। पुलिस ने नाबालिग के साथ उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी 2-सी निवासी 12वीं का छात्र सत्यम शुक्ला रोजाना की तरह शनिवार शाम 5 बजे कालिंदी पार्क के पास कोचिंग में पढ़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से अपने दोस्त कुलदीप सिंह को कॉल करके बुलाया। कुछ देर बाद दोनों का अपहरण हो गया। दोनों के रात तक घर न लौटने से परेशान आवास विकास परिषद के कर्मचारी सत्यम के पिता उमेश चंद्र और कुलदीप के पिता लखन सिंह ने ने तलाश शुरू की। कोचिंग के आसपास से पता चला कि हैवतमऊ मवैया के कुछ लड़के दोनों छात्रों को ले जाते देखे गए हैं।

परिवारीजनों ने अपहरण का शक जताते हुए पुलिस को कॉल की। दो छात्रों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हैवतमऊ मवैया के विभिन्न स्थानों पर छापामारी के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की। इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ रविवार तड़के थाने लौटे।

होमगार्ड ने कराहने की आवाज पर झाड़ी में झांका

minors kidnapped two students in lucknow
UP Police
कुछ देर बाद होमगार्ड रामचंद्र ने रायफल जमा की और घर के लिए रवाना हुआ। ड्यूटी खत्म करके नहर किनारे के रास्ते से घर लौट रहे होमगार्ड रामचंद्र ने झाड़ी से कराहने की आवाज सुनी। झांककर देखा तो सत्यम और कुलदीप रस्सी से बंधे पड़े नजर आए। रामचंद्र ने उन्हें बंधनमुक्त करके थाने फोन किया।

दोनों छात्रों के सकुशल मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर आननफानन में मौके पर पहुंचे और दोनों के परिवारीजनों को बुलाया। सत्यम व कुलदीप ने नाबालिग समेत सात आरोपियों के नाम बताए।इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम ने हैवतमऊ मवैया निवासी संजय गुप्ता व राजापाल के साथ कल्ली पश्चिम के बाबू खेड़ा निवासी नाबालिग आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में नाबालिग ने कुलदीप व सत्यम पर अपनी बहन से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मना करने पर भी कुलदीप तंग कर रहा था। इस पर उसे सबक सिखाने का इरादा बनाया। कोचिंग के बाहर मिले सत्यम से फोन कराकर कुलदीप को बुलवाया था। इंस्पेक्टर ने कहा कि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed