फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minority students get job training from goverment

नौकरी दिलाने से पहले इन युवाओं को पैसे भी देगी सरकार

Wed, 21 Oct 2015 03:54 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
minority students get job training from goverment

स्कूल छोड़ चुके अल्पसंख्यक युवाओं को पढ़ाई और रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने नई पहल की है। ‘नई मंजिल’ योजना के तहत ऐसे युवाओं को न सिर्फ पढ़ाया जाएगा बल्कि उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नौ महीने के प्रशिक्षण के दौरान इन्हें प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


इस योजना में मुस्लिम युवाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव अरविंद मायाराम ने यूपी के अफसरों से इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन


वे मंगलवार को लखनऊ आए थे। उन्होंने कहा कि ‘नई मंजिल’ योजना का मकसद 8वीं या फिर 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को रोजगार दिलाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास शिक्षा का कोई प्रमाण पत्र भी नहीं होता है। नतीजतन कॉलेज या अन्य किसी संस्था में भी इन्हें प्रवेश नहीं मिलता है। लिहाजा सरकार ने इस योजना के जरिये अल्पसंख्यक समुदाय के 18 से 35 साल के युवक-युवतियों को नौ माह का शैक्षणिक एवं कौशल प्रशिक्षण दिलाएगी। अभी यह योजना पटना में चल रही है। इसके जरिये अल्पसंख्यक युवाओं की मदद की जा सकती है।

छह माह पढ़ाई, तीन माह प्रशिक्षण

minority students get job training from goverment

अरविंद मायाराम ने बताया कि नौ महीेने की इस योजना के तहत पहले छह महीने युवाओं को पढ़ाया जाएगा। इन्हें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के जरिये 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट दिलाया जाएगा।

आखिरी के तीन महीने कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना स्कूल से बाहर आए या बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके सभी अल्पसंख्यक छात्रों और मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक नई दिशा और लक्ष्य प्रदान करेगी।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण
•विनिर्माण,
•इंजीनियरिंग
•सेवाएं
•सरल कौशल

नई मंजिल एक अच्छी योजना है। केंद्र सरकार के सचिव से इसके बारे में विस्तार से बात हुई है। शीघ्र ही इस योजना का एक विस्तृत प्रस्ताव बनाकर केंद्र के पास भेजा जाएगा। सूबे में यह योजना जल्द ही शुरू करवा दी जाएगी।
राकेश कुमार मिश्र, विशेष सचिव
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed