{"_id":"5fb021228ebc3e9b7766a6e6","slug":"minor-girl-drowned-while-taking-bath-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहाने के दौरान नाले में डूबकर बच्ची की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहाने के दौरान नाले में डूबकर बच्ची की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया
Sat, 14 Nov 2020 11:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर में भीख मांगने निकली तीन बालिकाएं शनिवार को थिरुवा नाला में नहाने के दौरान पानी में डूब गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, लेकिन एक दस वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई।
दीपावली पर्व पर नगर के अलीगंज भलुहवा मोहल्ला की तीन लड़कियां भीख मांगने निकली थीं। तीनों थिरुआ पुल के उत्तर करीब सौ मीटर की दूरी पर नाला के पानी में नहाने चली गई। कुछ देर में ही तीनों डूबने लगीं। कुछ स्थानीय लोगों की नजर पानी में डूब रही लड़कियों पर पड़ गई।
लोगों ने दो लड़कियों को बचा लिया, लेकिन दस वर्षीय सिम्मी खातून पुत्री असगर अली की पानी में डूबकर मौत हो गई। उसका शव बरामद भी कर लिया गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वेंद्र अस्थाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर के लोग पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। शव उन्हें सौंप दिया गया।