फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minor driving e-rickshaw, six vehicles seized

Lucknow News: नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा, छह वाहन सीज

Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor driving e-rickshaw, six vehicles seized
रायबरेली। शासन से रोक के बाद भी शहर में नाबालिग ई- रिक्शा चला रहे हैं। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने सिविल लाइन में अभियान चलाकर छह ई-रिक्शा सीज किए। वाहनों के मालिकों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया। ओवरलोड व बिना कागजात के आठ अन्य वाहनों को सीज करके 36 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


बच्चों से वाहन चलवाने पर शासन से रोक लगने के बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने शहर के सिविल लाइन में चेकिंग अभियान चलाया तो कई नाबालिग ई- रिक्शा चलाते मिले। उन्होंने सभी आटो रिक्शा को बंद कराकर सिविल लाइन चौकी में खड़ा करा दिया। पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए दोबारा नाबालिग से वाहन न चलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ ने सलोन, सूची चौकी क्षेत्र में डीसीएम, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य ओवरलोड व बिना कागजात के मिले आठ वाहनों को सीज किया। सीट बेल्ट, हेलमेट व अन्य खामियां मिलने पर 36 वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग नाबालिग बच्चों से वाहन न चलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed